विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार की भूत बंगला पर चलाई कैंची, 10 मिनट छोटी हुई फिल्म, देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने घंटे

मेकर्स ने इसी महीने 2 अप्रैल को फिल्म सेंसर बोर्ड को सौंपी थी. इसके बाद जांच समिति ने फिल्म में कुछ आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों को हटाने या बदलने की सिफारिश की. इन कट्स के चलते फिल्म से करीब 10 मिनट का कंटेंट हटा दिया गया है.

सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार की भूत बंगला पर चलाई कैंची, 10 मिनट छोटी हुई फिल्म, देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने घंटे
अक्षय की भूत बंगला पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची!

रिलीज से ठीक पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला' चर्चा में आ गई है, लेकिन इस बार वजह फिल्म की कहानी नहीं बल्कि उस पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची है. फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और 16 अप्रैल से इसके पेड प्रीव्यू भी शुरू हो जाएंगे. ऐसे में अचानक हुए ये बदलाव फैंस को थोड़ा चौंका रहे हैं. खास बात ये है कि लंबे समय बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ नजर आ रही है, इसलिए लोगों की उम्मीदें पहले से ही काफी हाई हैं.

सेंसर बोर्ड ने क्या बदला

फिल्म को CBFC को 2 अप्रैल को दिखाया गया था. इसके बाद फिल्म की जांच हुई और कुछ सीन व डायलॉग्स पर आपत्ति जताई गई. बताया जा रहा है कि 26वें मिनट में एक गलत शब्द इस्तेमाल हुआ था, जिसे बदलने को कहा गया है. इसके अलावा भी कई जगह डायलॉग्स को ठीक किया गया है. इन बदलावों की वजह से फिल्म से करीब 10 मिनट का हिस्सा हटा दिया गया है. अब फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड रह गया है और इसे UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है.

ये भी पढ़ें: जब ‘उमराव जान' बन गईं आशा भोसले एक किताब ने बदल दी थी पूरी गायकी, फिर मिला नेशनल अवॉर्ड

स्टारकास्ट और पुरानी जोड़ी का जादू

फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे. ये वो टीम है जो कॉमेडी में जान डाल देती है. ऊपर से अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्में दे चुकी है, ऐसे में इस फिल्म से भी वही मजेदार अंदाज की उम्मीद की जा रही है.

हॉरर कॉमेडी फ‍िल्‍म है भूत बंगला

‘भूत बंगला' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, यानी डर के साथ हंसी का भी पूरा डोज मिलेगा. इसे एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर बनाया है. खास बात ये भी है कि ये दिवंगत एक्टर असरानी की आखिरी फिल्म बताई जा रही है. फिल्म को एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. अब यह फिल्म 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू और 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि, रिलीज से पहले इसे तीन बार पोस्टपोन किया गया. पहले इसकी तारीख 2 अप्रैल तय थी, फिर 15 मई और उसके बाद 10 अप्रैल रखी गई, लेकिन बाद में बदलाव कर इसे 16 अप्रैल कर दिया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhooth Bangla, Akshay Kumar, Bhooth Bangla Runtime, Censor Board, Actor Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com