विज्ञापन

कल्कि 2 में आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस? निभाएंगी सबसे अहम किरदार, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

क्या ‘कल्कि 2’ में आलिया भट्ट की एंट्री होने जा रही है? दीपिका पादुकोण की जगह लेने की अटकलों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है.

कल्कि 2 में आलिया भट्ट ने दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस? निभाएंगी सबसे अहम किरदार, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
कल्कि 2 में आलिया भट्ट आएंगी नजर?

साइंस-फिक्शन और पौराणिक तत्वों से सजी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. हालांकि इस बार चर्चा फिल्म की कहानी या रिलीज डेट को लेकर नहीं, बल्कि इसकी स्टारकास्ट को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि आलिया भट्ट फिल्म ‘कल्कि 2' का हिस्सा बन सकती हैं. इन अटकलों ने इसलिए भी जोर पकड़ लिया है क्योंकि दीपिका पादुकोण के फिल्म से अलग होने की खबरें पहले ही सामने आ चुकी हैं. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या आलिया इस फिल्म में कोई अहम किरदार निभाने जा रही हैं या फिर दीपिका की जगह लेने वाली हैं.

क्या दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी आलिया भट्ट?

सोशल मीडिया और कई फैन पेजों पर दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट को ‘कल्कि 2' में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है. हालांकि उनकी भूमिका को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आलिया फिल्म में सुमति का किरदार निभा सकती हैं, जिसे पहले भाग में दीपिका पादुकोण ने निभाया था.

वहीं कुछ अन्य रिपोर्ट्स का दावा है कि आलिया किसी नए और बेहद महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी, जिसका कहानी में बड़ा योगदान होगा. फिलहाल फिल्म के निर्माताओं या आलिया भट्ट की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में इन खबरों को अभी सिर्फ अटकलें ही माना जा रहा है. बावजूद इसके, फैंस के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है.

कल्कि के डायरेक्टर नाग अश्विन ने क्या कहा?

फैंस के बीच एक और दिलचस्प थ्योरी चर्चा में है. कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट फिल्म में देवी वैष्णो देवी का किरदार निभा सकती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई एआई-जनरेटेड तस्वीरों में आलिया को दिव्य अवतार में दिखाया गया है, जिसके बाद यह चर्चा और तेज हो गई. कुछ प्रशंसकों का मानना है कि फिल्म में देवी का किरदार सुमति और उसके अजन्मे बच्चे की रक्षा से जुड़ा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: इस्माइल दरबार ने 27 साल बाद खोला राज, तड़प-तड़प गाना सुन बेचैन हो जाते थे सलमान, कहा- मैंने उसका दर्द देखा है

इन तमाम अटकलों के बीच निर्देशक नाग अश्विन ने हाल ही में सुमति के किरदार को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ‘कल्कि 2' में सुमति का किरदार जरूर रहेगा और यह कहानी का बेहद अहम हिस्सा है. हालांकि इस भूमिका को कौन निभाएगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी. ऐसे में इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि फिल्म की नई स्टारकास्ट को लेकर निर्माता कब आधिकारिक घोषणा करते हैं.
 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
चीफ सब एडिटर
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली. पिछले 10 साल से डिजिटल मीडिया में सक्रिय और इन 10 साल में बॉलीवुड, हॉलीवुड... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Deepika Padukone, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com