विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2023

अनीसा मल्होत्रा की गोदभराई में आलिया भट्ट, करीना कपूर, नीतू कपूर समेत पहुंची पूरी कपूर फैमिली, देखें INSIDE PICS 

आलिया भट्ट, करीना कपूर, नीतू कपूर, टीना अंबानी समेत खास दोस्त और फैमिली गोदभराई फंक्शन इस खास फंक्शन में पहुंचे थे.

अनीसा मल्होत्रा की गोदभराई में आलिया भट्ट, करीना कपूर, नीतू कपूर समेत पहुंची पूरी कपूर फैमिली, देखें INSIDE PICS 
आलिया भट्ट और पूरी कपूर फैमिली दिखी गोदभराई सेलिब्रेशन में
नई दिल्ली:

अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा जैन जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. इसके चलते हाल ही में कपल ने गोद भराई फंक्शन रखा था, जिसमें पूरी कपूर फैमिली की झलक देखने को मिली है. सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की इनसाइड तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर, नीतू कपूर, टीना अंबानी समेत खास दोस्त और फैमिली देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस करीना कपूर, जो अरमान की चचेरी बहन हैं, उन्होंने अनीसा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है. 

करीना कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में सिल्वर वर्क वाली रॉयल ब्लू साड़ी में अनीसा काफी स्टनिंग लग रही हैं. जबकि करीना सलवार-कमीज सेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, "खूबसूरत मम्मा टू बी" और हार्ट इमोजी भी शेयर की है. 

k7d14h5o

नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गोद भराई फंक्शन की कुछ झलक दिखाई है. एक तस्वीर में रीमा जैन, निताशा नंदा और करीना कपूर के साथ दिख रही हैं. तो वहीं दूसरी में वह टीना अंबानी और अपने दोस्तों के साथ एक सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं. वहीं कुछ तस्वीरों में आलिया की झलक भी फैंस को देखने को मिली है. 

5pdq6jhg

बता दें, अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा जैन ने 2020 में शादी की थी, जिसमें पूरी कपूर फैमिली शामिल हुई थी. सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हुए थे. 

4pi87ucg

आलिया भट्ट की बात करें तो वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आने वाली हैं. इतना ही नहीं प्रैग्नेंसी के बाद वह अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हुए भी इन दिनों दिख रही हैं. 

c083thdo

करीना कपूर की बात करें तो वह भी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. हालांकि सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस को अपने क्वलिटी समय की झलक दिखाती रहती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anissa Malhotra Baby Shower, Armaan Jain, Armaan Jain Wife Baby Shower, Kapoor Family, Alia Bhatt, Kareena Kapoor, Neetu Kapoor Tina Ambani, Bollywood Function, Kapoor Family Celebration, Ndtv Hindi,  ndtv News In Hindi, Ndtv Khabar, God Bharai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com