पहलगाम के आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर छेड़ कर उस हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया. इस हमले से दुश्मन ने तो मुंह की जरूर खाई. लेकिन हमारे देश को भी कुछ नुकसान तो हुआ ही. खासतौर से सेना के कुछ जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए. आलिया भट्ट ने देश के उन रक्षकों को याद किया है. और, उनके नाम एक इमोशनल पोस्ट साझा की है. आलिया भट्ट ने मदर्स डे का मैसेज नेशनल प्राइड के साथ ब्लेंड कर दिया वो भी ऐसे टाइम पर जब इंडिया और पाकिस्तान के बीच टेंशन्स हाई चल रही है. मंगलवार को आलिया ने एक लंबा, इमोशनल पोस्ट लिखा, जो हमारे बहादुर जवानों और उनकी मजबूत मांओं को समर्पित था.
आलिया ने अपना नोट कुछ ऐसे शुरू किया
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
“बीती रात थोड़ी अलग तरह की थी. हवा में एक अजीब सी शांति है, जब एक पूरा देश अपनी सांसें रोक लेता है. पिछले कुछ दिनों में हमने वही शांति महसूस की है. थोड़ा घबराहट. हर बात के पीछे, हर न्यूज नोटिफिकेशन के साथ, हर डिनर टेबल पर. वो टेंशन की पल्स फील होती है.”
सैनिकों की मां के नाम संदेश
आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट में उन मांओं के नाम खास संदेश लिखा जिन्होंने अपने बच्चों को सोल्जर की तरह पाला पोसा और सरहद पर भेजा. आलिया ने लिखा, “हर यूनिफॉर्म के पीछे एक मां है जिसने भी रात भर नींद नहीं ली. एक मां जिसे पता है उसका बच्चा रात दिन की जंग लड़ कर रहा है. रविवार को हमने मदर्स डे सेलिब्रेट किया. और जब फूल दिए जा रहे थे, गले लग रहे थे. मेरा दिल बस उन मांओं को याद कर रहा था जिन्होंने रियल हीरोज की परवरिश की है. जिनकी चुप्पी में एक गौरव छुपा होता है.”
“हम हमेशा ये उम्मीद करते हैं कि आग से हमेशा ऐसा साइलेंस मिले जो टेंशन से नहीं, बल्कि शांति से पैदा हो. हम उन माता-पिता को ढेर सारा प्यार देते हैं जिन्होंने देश की खातिर अपने आंसू रोक लिए हैं. जय हिंद". इसी नोट पर आलिया ने अपना मैसेज साइन ऑफ किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं