विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2023

आलिया ने अकेले तो कैटरीना ने विक्की संग मनाई शादी के बाद अपनी पहली होली, सोशल मीडिया पर PHOTOS हुईं वायरल

शादी के बाद कुछ एक्ट्रेसेज की पहली होली खास है. आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की होली फोटोज को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं.

आलिया ने अकेले तो कैटरीना ने विक्की संग मनाई शादी के बाद अपनी पहली होली, सोशल मीडिया पर PHOTOS हुईं वायरल
कैटरीना-आलिया ने यूं मनाई अपनी पहली होली
नई दिल्ली:

होली के त्योहार की हर जगह धूम है. आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई होली के रंग में रंग हुआ है. बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर एक-एक करके होली के पोस्ट शेयर कर रहे हैं. सोहा अली खान, करीना कपूर, सलमान खान जैसे सितारों ने होली के खास मौके पर वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं. जहां करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान और बेटे जेह के साथ होली खेलने की तस्वीरें साझा कीं, वहीं उनकी ननद सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया के साथ होली सेलिब्रेट करती नजर आईं. चलिए देखते हैं कि बी-टाउन सेलेब्स अपनी होली किस तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं. 

आलिया भट्ट ने एक बेहद ही कलरफुल पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी हैं. एक कलरफुल छाते के साथ अपनी फोटो शेयर कर आलिया ने लिखा है, "#rockerranikkipremkahani के सेट से डायरेक्ट रिपोर्टिंग करने वाली रंगीली रानी की ओर से हैप्पी होली". 

वहीं करिश्मा कपूर ने अपनी घर की बालकनी में रंगों के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में करिश्मा रंगों से रंगी नजर आ रही हैं.

बात करें सलमान खान की तो उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर कर सभी को होली की बधाई दी है.

इसके बाद बारी आती है कैटरीना कैफ की. होली के मौके पर कैट ने पति विक्की कौशल के साथ होली मनाते हुए अपनी कुछ फोटोज को शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस की बहन इसाबेल कैफ और विक्की के मम्मी-पापा भी नजर आ रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने एक वीडियो साझा कर अपने फैन्स को 'हैप्पी होली' कहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi 2023, Bollywood Celebs Holi 2023, Bollywood Celebs Holi Post 2023, Kareena Kapoor Holi Photos, Alia Bhatt Holi 2023, Katrina Kaif Holi Pics 2023, Salman Khan Holi, Karisma Kapoor Holi Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com