विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2020

अक्षय कुमार ने 'डॉटर्स डे' पर बेटी नितारा के साथ शेयर की तस्वीर, बोले- तुम मेरे लिए परफेक्ट की परिभाषा हो...

'डॉटर्स डे (Daughter's Day 2020)' के मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने किया विश.

अक्षय कुमार ने 'डॉटर्स डे' पर बेटी नितारा के साथ शेयर की तस्वीर, बोले- तुम मेरे लिए परफेक्ट की परिभाषा हो...
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने बेटी नितारा (Nitara) के लिए किया ट्वीट
  • अक्षय कुमार ने शेयर किया बेटी नितारा का फोटो
  • 'डॉटर्स डे' के मौके पर शेयर की तस्वीर
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

पूरी दुनिया आज 'डॉटर्स डे (Daughter's Day 2020)' सेलिब्रेट कर रही है. बेटियां हर घर की शान होती हैं. मां से ज्यादा पिता की जान होती है. बेटी मां-बाप से चाहे कितनी भी दूर हो, लेकिन उनकी फिक्र करना वह कभी नहीं छोड़ती. बेटी मां से ज्यादा पिता की लाडली होती है. 'डॉटर्स डे (Daughter's Day)' के मौके पर बॉलीवुड सितारे अपनी लाडलियों को विश कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने ट्विटर हैंडल से बेटी नितारा (Nitara Kumar) के साथ फोटो शेयर किया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने नितारा को बधाई दी है.


अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने ट्विटर हैंडल से बेटी और डॉगी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "तुम मेरे लिए परफेक्ट की परिभाषा हो और मैं तुम्हें बहुत-बहुत प्यार करता हूं. हैप्पी डॉटर्स डे मेरी बेबी गर्ल." अक्षय कुमार (Akshay Kumar Twitter) के ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

 बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म लक्ष्मी बम (Laxmmi Bomb) का टीजर रिलीज हुआ था. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. पहले यह फिल्म इसी साल मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण लक्ष्मी बम की रिलीज डेट टाल दी गई. फिलहाल एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग कर रहे हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Twitter, Akshay Kumar Tweet Viral, Akshay Kumar Wishes Daughter Nitara, Daughter's Day 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com