विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2019

अक्षय कुमार को देख क्रेजी हुए दिल्ली के लोग, कार की छत पर चढ़ यूं ली सेल्फी...देखें Video

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्म 'केसरी' (Kesari) के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे. इस दौरान उन्हें देखने लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

अक्षय कुमार को देख क्रेजी हुए दिल्ली के लोग, कार की छत पर चढ़ यूं ली सेल्फी...देखें Video
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का वीडियो हुआ वायरल, होली पर रिलीज होगी 'केसरी'
  • अक्षय कुमार फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे
  • अक्षय कुमार का वीडियो हुआ वायरल
  • अक्षय को देखने जुटी लोगों की भारी भीड़
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी' (Kesari) का प्रमोशन में जोर शोर से जुटे हैं. इसी सिलसिले में वो दिल्ली के कनॉट प्लेस पहुंचे. इस दौरान अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को देखने को लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोग अक्षय-अक्षय के नारे लगाने लग गए. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी लोगों को निराश नहीं किया और गाड़ी की छत पर जा बैठे. अक्षय कुमार ने इस दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी खींचवाई. अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है.

Total Dhamaal Box Office Collection Day 25: अजय, अनिल और माधुरी की 'टोटल धमाल' की जबरदस्त कमाई, पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

 

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उन्होंने इस वीडियो को सोमवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. अक्षय कुमार इस दौरान लालकिला भी गए और वहां भी उन्होंने फोटो खींचवाई. अक्षय ने इस तस्वीर को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' (Kesari) 21 मार्च को रिलीज होगी. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी हैं

अक्षय कुमार को इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने लूडो में दो बार हराया तो अक्षय ने Twitter पर यूं निकाला गुस्सा

 

1ltb8f8g

 

बता दें कि फिल्म केसरी युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी एक खूबसूरत प्रेम कहानी है. 'केसरी' वर्ष 1897 के सारागढ़ी युद्ध के इर्दगिर्द घूमती है, जिसमें 21 सिखों की सेना ने 10,000 अफगानों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. फिल्म में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. 

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Video, Viral Video, Kesari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com