मशहूर ठग सुकेश चंद्रशेखर का 200 करोड़ रुपये की ठगी के केस काफी वक्त से सुर्खियों में हैं. सुकेश चंद्रशेखर लंबे वक्त से लोगों को बेवकूफ बनाकर लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था. फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. 200 करोड़ रुपये की ठग के मामले में दिल्ली पुलिस बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फ़तेही और जैकलीन फर्नांडिस से भी पूछताछ कर चुकी हैं. सुकेश चंद्रशेखर जैसे चोर हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. जो फिल्मों में लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी कर चुके हैं. जी हां, हम बात कर रहे ठगों पर बनी बॉलीवुड फिल्मों की. इन फिल्मों में कई मशहूर एक्टर ने ठग की भूमिका अदा की और लोगों को चूना लगाया. आज हम आपको उन्हीं कलाकारों से रूबरू करवाते हैं.
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार फिल्मों कई अलग-अलग किरदारों से दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं. वह हीरो से लेकर विलेन तक बन चुके हैं. अक्षय कुमार ठग का भी रोल कर चुके हैं. उन्होंने फिल्म स्पेशल 26 में अजय का रोल किया था, जो लोगों बहुत ही चालाकी से ठगता था. फिल्म स्पेशल 26 साल 2013 में आई थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अभय देओल
इन्होंने जिस फिल्म में एक ठग की भूमिका निभाई थी वह आज तक चर्चा में रही हैं. अभय देओल ने साल 2008 में आई फिल्म ओए लकी, लकी ओए में एक चोर और ठग की भूमिका अदा की थी, जिसे पर्दे पर खूब पसंद किया गया था.
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने फिल्म बदमाश कंपनी में एक ठग की भूमिका अदा की थी. यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी. फिल्म बदमाश कंपनी में शाहिद कपूर के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थीं.
अभिषेक बच्चन
यह बात जग जाहिर है कि अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म बंटी बबली में ठग बने थे. जो अपनी बंटी के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाता है. फिल्म बंटी बबली साल 2005 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं.
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने पर्दे पर सबसे शानदार ठग का रोल किया है. उन्होंने फिल्म लेडिस वर्सेस रिकी बहल में ठग का रोल किया था, जो लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर लूटता है. फिल्म लेडिस वर्सेस रिकी बहल साल 2011 में रिलीज हुई थी. जिसे खूब पसंद किया गया.
कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं आलिया भट्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं