अक्षय कुमार बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने एक माफीनामा जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैन्स से गुटका कंपनी को एंडोर्स करने के लिए माफी मांगी थी. और साथ ही उन्होंने कहा था कि इंडोर्समेंट फीस को वे किसी अच्छे कार्य में लगाएंगे. हालांकि इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार बहुत ट्रोल हुए थे. गौरतलब है कि अक्षय कुमार हमेशा दावा करते आए हैं कि वे एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं और गुटके-तंबाकू जैसी चीजों से दूर रहते हैं. ऐसे में अब इस पूरे मामले के बाद अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे स्विमिंग पूल में दिखाई दे रहे हैं.
इस वीडियो में अक्षय कुमार पूल में डायरेक्टर आनंद राय के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में अक्षय को कहते हुए सुना जा सकता है, "हेलो. मेरा नाम है अक्षय कुमार और मेरे साथ हैं मेरे डायरेक्टर आनंद राय और इस वक्त हम लोग भोपाल में हैं. अगली फिल्म के बारे में बात करते हुए. और हमारी एक फिल्म हमने रिलीज की थी अतरंगी, जो सैटलाइट पर आ रही है सोनी मैक्स पर, जहां मैं एक जादूगर हूं. जादूगर मैंने बड़े सारे जादू सीखे जैसे कि मैं अब आपको एक छोटा सा जादू दिखाता हूं. ये देखिये". इसके बाद अक्षय कुमार जादू का एक्शन करते हैं और उनके सामने एक बॉल आ जाती है. गौरतलब है कि 24 अप्रैल को अक्षय कुमार की फिल्म अतरंगी रे टीवी पर आ रही है, जिसका प्रमोशन एक्टर ने वीडियो के जरिए किया है. फिल्म में अक्षय के साथ धनुष और सारा अली खान भी नजर आए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अक्षय कुमार के इस लेटेस्ट वीडियो पोस्ट पर फैन्स के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं. अधिकतर फैन्स उन्हें 'बोला जुबां केसरी' कहकर ट्रोल कर रहे हैं. वहीं एक ने लिखा है, 'हां पहले कर लो ये आप'. जरूरी है'. गौरतलब है कि हाल ही में गुटका बेचने वाली कंपनी विमल से जुड़ने के बाद अक्षय को दुनियाभर में लोगों ने काफी ट्रोल किया था, जिसके बाद उन्होंने कंपनी से बैकआउट कर लिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों से माफी मांगी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं