अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपना नाम राजीव भाटिया से बदलने के पीछे की वजह के बारे में बात की. Galatta Plus के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर से पूछा गया कि महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी उनकी पहली फिल्म आज के सेट पर उनका पहला दिन कैसा था. "क्या आप जानते हैं कि फिल्म में कुमार गौरव का नाम क्या था? अक्षय! इसी तरह मेरा नाम पड़ा. बहुत से लोग यह नहीं जानते तो मेरा असली नाम राजीव है और शूटिंग के दौरान मैंने यूं ही पूछा कि फिल्म में हीरो का नाम क्या है, उन्होंने कहा अक्षय, मैंने उनसे कहा, मैं अपना नाम अक्षय ही रखना चाहता हूं!"
अक्षय ने कहा, "राजीव एक अच्छा नाम है और मुझे लगता है कि उस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे या कुछ और तो यह एक बढ़िया नाम था लेकिन मैंने इसे ऐसे ही बदल दिया." उन्होंने अपने नाम बदलने पर अपने पापा की रिएक्शन के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं था कि किसी पंडित ने मुझे अपना नाम बदलने की सलाह दी हो! मेरे पिता ने भी मुझसे पूछा, 'तुम्हें क्या हो गया है?' लेकिन मैंने उनसे यही कहा कि मेरी पहली फिल्म में हीरो का नाम यही था. इसलिए मैं यही नाम रखूंगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अक्षय कुमार हमेशा अपने प्रोफेशनल स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात करते हैं. हाल ही में एक्टर ने बताया कि कैसे लोग इसे "पसंद" करते हैं जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं करती हैं. अक्षय ने शेयर किया, "कैसे लोग खुश होते हैं जब उनकी तीन चार फिल्में नहीं चलतीं. जब उनसे पूछा गया कि क्या ये लोग इंडस्ट्री से हैं तो अक्षय कुमार ने जवाब दिया, "हां मैंने खुद देखा है लोग खुश होकर कहते हैं इनका नहीं पिक्चर चला."
एक रिपोर्टर के साथ हाल ही में हुई घटना को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "मैं आपको एक छोटा सा किस्सा सुनाता हूं. मैं चैनल का नाम नहीं लूंगा. मैं अभी हाल ही में रेड कार्पेट पर चल रहा था तो आप जानते हैं बहुत सारे चैनल हैं. एक रिपोर्टर ने मुझसे पूछा अक्षय जी, आपकी पिछली चार फिल्में नहीं चलीं. आपको कैसा लग रहा है?" अक्षय कुमार की हालिया फिल्म सरफिरा इस समय सिनेमाघरों में चल रही है. इस फिल्म में परेश रावल और राधिका मदान भी लीड रोल में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं