विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2017

PHOTOS: ऐसा क्या हुआ कि कैटरीना कैफ जड़ने लगीं अक्षय कुमार को मुक्का!

आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'तीस मार खां' में नजर आए अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ, 7 साल बाद एक कूडो टूर्नामेंट में साथ दिखे.

PHOTOS: ऐसा क्या हुआ कि कैटरीना कैफ जड़ने लगीं अक्षय कुमार को मुक्का!
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ.
  • 'अक्षय कुमार कूडो टूर्नामेंट' का हिस्सा बनीं कैटरीना
  • मीडिया के सामने मुक्केबाजी करते दिखे स्टार्स
  • 7 साल बाद एक-साथ नजर आईं जोड़ी
नई दिल्ली: अपने बॉलीवुड करियर के शुरुआती दौर में कैटरीना कैफ ने 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार के साथ एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया. इसमें से कई फिल्में दर्शकों को बहुत पसंद आई, तो कुछ बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप रहीं. 'हमको दिवाना कर गए', 'नमस्ते लंदन', 'वेलकम', 'सिंह इज किंग' और 'दे दना दन' जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुके कैटरीना और अक्षय, आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'तीस मार खां' में दिखे थे. अब 7 साल बाद यह जोड़ी एक कूडो टूर्नामेंट में नजर आई.  

पढ़ें: अक्षय कुमार और अजय देवगन की डूबती नैया को 'बाहुबली' ने लगाया था पार
 
akshay kumar katrina kaif

अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स को बहुत अहमियत देते हैं. शनिवार को आयोजित एक इवेंट में वह कैटरीना कैफ और युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे के साथ 'अक्षय कुमार कुडो टूर्नामेंट' में शामिल हुए. इस इवेंट की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अक्षय और कैटरीना मुक्केबाजी करते हुए कैमरों में कैद हुए हैं.  
 
akshay kumar katrina kaif
 
akshay kumar katrina kaif
 
akshay kumar katrina kaif

कैटरीना और अक्षय ने यूं तो बॉलीवुड में कई फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन हाल के कुछ सालों में दोनों की एक साथ कोई फिल्म नहीं आई है. इस इवेंट की तस्वीर साझा करते हुए कैटरीना ने अक्षय की फोटोग्राफी की तारीफ कर डाली. वहीं अक्षय ने उन्हें इसका हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया कहा.
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

आखिरी बार फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में नजर आए अक्षय कुमार फिलहाल फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग में बिजी हैं. जबकि कैटरीना कैफ, सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर जिंदा है' और आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com