विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2021

अक्षय कुमार ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई, बोले- आपने मुझे हमेशा हौसला दिया है...

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) को जन्मिदन की बधाई देते हुए ट्विट किया है.

अक्षय कुमार ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई, बोले- आपने मुझे हमेशा हौसला दिया है...
अक्षय कुमार ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई
  • अक्षय कुमार ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई
  • 71 साल के हो गए प्रधानमंत्री मोदी
  • बड़े प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) आज 71 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर कई लोग, नेता और अभिनेता तक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विट किया है. अक्षय अपने ट्विट में लिखते हैं. "आप ने मुझे हमेशा बहुत अपनेपन से हौसला और आशीर्वाद दिया है. मैं आप जैसा तो नहीं लिख सकता लेकिन आज आपके जन्मदिन पर आपको दिल से अनेकों बधाई दे रहा हूं @narendramodi जी. आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, मेरी भगवान से आपके लिए यही कामना है"

अक्षय कुमार ने दी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई

कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी और अक्षय कुमार को साथ देखा गया है. बता दें कि अक्षय कुमार की मां के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संदेश भी भेजा था. जिसका आभार भी अक्षय ने व्यक्त किया था. इसके अलावा अक्षय बड़े ईवेंट और फैजी गेम के लॉन्च की बात विमर्श करते हुए भी साथ देखे गए थे. 

बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय को आखिरी बार 'बेल बॉटम' फिल्म में देखा गया था. यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसके अलावा अक्षय 'रक्षाबंधन' फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. इसके साथ ही वे 'अतरंगी रे' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान और धनुष नजर आएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Happy Birthday PM Modi, Pm Narendra Modi Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com