विज्ञापन

Ajay Devgn की Golmaal 5 में बाजी मार ले गए Akshay Kumar, खिलाड़ी ने वसूली सिंघम से ज्यादा फीस

अक्षय कुमार हर साल अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वह हर साल कई फिल्में करते हैं और एक फिल्म के लिए अच्छी-खासी फीस चार्ज करते हैं, लेकिन इस बार अक्षय कुमार ने अपनी की फिल्म के एक्टर अजय देवगन को भी पीछे छोड़ दिया है.

Ajay Devgn की Golmaal 5 में बाजी मार ले गए Akshay Kumar, खिलाड़ी ने वसूली सिंघम से ज्यादा फीस
इस फिल्म के लिए 22 दिन के 40 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हर साल अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वह हर साल कई फिल्में करते हैं और एक फिल्म के लिए अच्छी-खासी फीस चार्ज करते हैं, लेकिन इस बार अक्षय कुमार ने अपनी की फिल्म के एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) को भी पीछे छोड़ दिया है. अक्षय कुमार ने फिल्म 'गोलमाल 5 (Golmaal 5)' में काम करने के लिए भारी-भरकम फीस मांगी है. जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार सिर्फ 18 से 22 दिनों की शूटिंग के लिए 35 से 40 करोड़ रुपये ले रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: बहू की तलाश करते-करते बाबूजी खुद मांग बैठे दुल्हनिया, ट्रेलर देख नहीं रुकेगी हंसी

अजय देवगन की फीस

यह रकम फिल्म के 'गोलमाल 5' के लीड एक्टर अजय देवगन से ज्यादा है. निर्माताओं और सूत्रों ने बताया कि अक्षय कुमार की यह फीस फिल्म की कुल लागत को देखते हुए काफी ज्यादा है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन ने प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल चुना है. 'गोलमाल 5' की कमाई का एक हिस्सा उन्हें मिलेगा. वहीं अक्षय कुमार ने अपनी फीस पहले ही तय करा ली है.

गोलमाल 5 के बारे

यह फिल्म 'गोलमाल' सीरीज की पांचवीं कड़ी है, जो दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर रही है. पहले चार पार्ट्स में हंसी-मजाक, उलझनों और एंटरटेनमेंट से भरपूर कहानी रही. नई फिल्म में भी उसी फॉर्मूले को दोहराने की कोशिश की जा रही है. अक्षय कुमार का रोल फिल्म में अहम होने वाला है. फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. यह सीरीज पहले भी परिवार के साथ देखने लायक मानी जाती रही है. नई फिल्म में पुराने कलाकारों के साथ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं. हालांकि, अभी पूरी कास्ट आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Ajay Devgn, Golmaal 5, Akshay Kumar Golmaal 5 Fees, Ajay Devgn Golmaal 5 Fees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com