दो धांसू एक्टर्स जब मिलते हैं और फिल्म करते हैं तो फिल्म कुछ न कुछ कमाल ही दिखाती है. और, अगर दोनों ही एक्टर नए हों, एनर्जेटिक हों और पब्लिक उन्हें ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर देखना चाहती हो तो फिर उस फिल्म को मिलने वाला रिस्पॉन्स ही जबरदस्त होता है. नब्बे में आई एक फिल्म ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया था. इस फिल्म में एक साथ नजर आए थे अजय देवगन और अक्षय कुमार. दोनों ने जिस फिल्म में पहली बार साथ काम किया था वो फिल्म थी सुहाग. इत्तेफाक देखिए कि इससे पहले सुहाग मूवी जब बनी थी तब उसमें अमिताभ बच्चन और शशि कपूर साथ में दिखाई दिए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर काटा था. दूसरी सुहाग भी इस मामले में कम नहीं साबित हुई.
बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई
अजय देवगन और अक्षय कुमार स्टारर मूवी सुहाग रिलीज हुई थी साल 1994 में. फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के अलावा नगमा और करिश्मा कपूर भी थे. उस वक्त ये चारों ही नए नए स्टार्स थे और अपनी पहचान बना रह थे. जिस वजह से फिल्म बहुत कम बजट में बनकर तैयार हो गई थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म सिर्फ 3 करोड़ में बनी थी. और जब फिल्म रिलीज हुई तब मेकर्स ने तगड़ा मुनाफा कमाया था. फिल्म की कमाई दुनियाभर में 12.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. इतनी कमाई की वजह से फिल्म उस साल की टॉप टैन कमाई करने वाली फिल्मों में से एक फिल्म बन गई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये फिल्म कर चुके हैं साथ
अजय देवगन और अक्षय कुमार ने सुहाग के अलावा भी बहुत सी फिल्मों में साथ में काम किया है. सुहाग के बाद दोनों एक साथ खाकी नाम की मूवी में दिखाई दिए थे. इसके बाद दोनों की मूवी इंसान रिलीज हुई. इसके बाद दोनों एक्टर्स बहुत समय तक साथ में नहीं दिखे. फिर इस जोड़ी की वापसी हुई रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से. जिसके तहत दोनों ने सिंबा और सूर्यवंशी मूवी साथ में की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं