भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह कार में बैठी हुई रोती नजर आ रही थीं. अब इस रोने वाले वीडियो और इसके पीछे की बेहद इमोशनल कहानी को खुद अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान उजागर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी एक छोटी सी कोशिश ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक, अक्षय कुमार का मुरीद बना दिया.
ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार की वो फिल्म जिसे जयललिता से लेकर सायरा बानो तक ने कर दिया था रिजेक्ट, मजबूरी में हीरोइन बनी ये एक्ट्रेस
पहली बार अक्षय कुमार के साथ काम और मां के आंसू
अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार की बड़ी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक गाना किया है. खास बात यह है कि यह गाना भोजपुरी में है और अक्षरा ने पहली बार अक्षय कुमार के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम किया है. अक्षरा ने बताया, "वेलकम टू द जंगल का गाना घिस-घिस जब रिलीज हुआ तो मेरी मम्मी ने उसे देखा..." और जब यह गाना रिलीज हुआ, तो अक्षरा की मां इसे टीवी पर देख रही थीं. अक्षरा ने उस पल को याद करते हुए बताया, "सो एक मोमेंट तो ये था कि जब मम्मा टीवी पर मुझे देख रही थी गाना और मैं चुपके से रिकॉर्ड कर रही थी मम्मा को. वो रो पड़ी. और जब भी कोई अच्छा काम वो मेरा देखती हैं तब वो ऐसे ही भावुक हो जाती हैं." अक्षरा ने आगे बताया कि अपनी मां का यह इमोशनल वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसके बाद वह इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो गया.
जब आया 'खिलाड़ी' कुमार का सरप्राइज कॉल
इस वायरल वीडियो को बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार ने भी देखा. अक्षरा और उनकी मां के इस पवित्र रिश्ते ने अक्षय सर का दिल भी पिघला दिया. अक्षरा उस वक्त कार में थीं और अपनी रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो जा रही थीं, तभी उनके फोन पर एक अनजाना कॉल आया.
उस जादुई पल को याद करते हुए अक्षरा कहती हैं, "और वो इमोशन देखकर अक्षय सर ने अपने ऑफिस से कॉल कराया मुझे. सर वांट्स टू स्पीक टू यू. तो मैंने बोला व्हाट? मैंने कॉल उठाया. मैं स्टूडियो जा रही थी रिकॉर्डिंग के लिए. कॉल उठाते ही मैंने बोला हेलो सर. मैं बहुत नर्वस हो गई थी. तो हेलो, हां मैं ही बोल रहा हूं. और वो बहुत काइंड हैं तो एकदम क्यूटली हैंडल करते हैं. तो मैंने बोला हां सर बोलिए."
अक्षय कुमार ने क्या कहा?
अक्षरा के मुताबिक, अक्षय कुमार ने बहुत ही सादगी और प्यार से उनसे बात की और उनकी मां की तारीफ करते हुए कहा,"अक्षरा मैं कहना चाहता हूं मैंने तेरी मम्मा का वीडियो देखा और मैं भी इमोशनल हो गया वो वीडियो देख के. मम्मा को थैंक यू कहना और प्रणाम कहना एंड शी इज वेरी ब्यूटीफुल. सो उनको बताना कि डोंट वरी सब ऊपर वाला है ना ऊपर वाला अपने आप ही वो करता है."
क्यों कार में रो पड़ी थीं अक्षरा सिंह?
अक्षय कुमार जैसी बड़ी शख्सियत के मुंह से अपनी मां के लिए ये शब्द सुनकर अक्षरा पूरी तरह स्तब्ध रह गईं. कार में बैठे-बैठे उनकी आंखों से आंसुओं का सैलाब बह निकला. अक्षरा ने बताया कि जब वह कार में बैठकर रो रही थीं, तब उनके भाई ने 'बदमाशी' (शरारत) की और उनका वह रोते हुए वीडियो साइड से चुपके से कैप्चर करके सोशल मीडिया पर डाल दिया.
अक्षरा ने उस रोने वाले वीडियो की सच्चाई बताते हुए कहा, "और उनका ये कहना मैं तो मैं स्तब्ध हो गई. मुझे लगा कि अक्षय सर ने ये बात मुझे कह दिया. अक्षय सर की तरफ से कॉल आया. वो अक्षरा के लिए बहुत बड़ी बात है. मतलब आई वाज लाइक इन अ डिफरेंट वर्ल्ड ऑल टुगेदर. एंड आई स्टार्टेड क्राइंग. मैंने बोला सर मैं क्या बोलूं आपको? मैं कैसे वो भावना बताऊं अपनी? मैं स्तब्ध हो गई."
इंटरव्यू के आखिर में अक्षरा भावुक होकर कहती हैं कि अक्षय सर के उस एक कॉल ने उन्हें उनके अक्षय के साथ शूट किए गए दिन की याद दिला दी. उन्होंने कहा, "अपने सारे एक सेकंड में मैं पीछे गई और वो सारी फ़ेज को रिकॉल करना शुरू किया कि कहां हूं मैं." अक्षरा के मुताबिक वेलकम तो थे जंगल में अक्षय के साथ करना उनके कैरीअर का एक टर्निंग पॉइंट है .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं