अजय देवगन (Ajay Devgn) पीछे मुड़कर देखने और भविष्य को लेकर बहुत कुछ सोचने पर भरोसा नहीं करते हैं. उन्हें वर्तमान में रहना पसंद है. अजय देवगन (Ajay Devgn) का कहना है कि वह स्टारडम के बारे में भी परवाह नहीं करते हैं न ही सोचते हैं और इसी सोच से उन्हें वास्तविकता में रहने में मदद मिलती है. दिवंगत वरिष्ठ एक्शन निर्देशक वीरू देवगन के बेटे, अजय ने 1991 में 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में प्रवेश किया. फिल्म हिट रही और अजय की आगे बढ़ने की शुरुआत इसी से हुई. अजय देवगन (Ajay Devgn) ने आईएएनएस को बताया, "सौभाग्य से, मुझे अपने जीवन में कभी भी संघर्ष से नहीं गुजरना पड़ा. सारी चीजें सही से होती चली गईं. मैंने अपने अब तक के सफर से जो चीज सीखी, वह है कड़ी मेहनत." इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि वह खुद को दूसरे से तुलना करने में भरोसा नहीं करते हैं और न ही उन्हें पीछे मुड़कर अतीत में देखना पसंद है, बल्कि वे आज की तरफ देखते हैं.
लता मंगेशकर ने कहा था नकल करने से नहीं टिकती सफलता, अब रानू मंडल ने दिया ऐसा जवाब...
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उनसे पूछे जाने पर कि वह अपने स्टारडम से खुद को कैसे अलग कर लेते हैं? इस पर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कहा, "मैं इसके बारे में नहीं सोचता हूं. मुझे इसकी परवाह नहीं है. मैं बाहर बहुत ज्यादा नहीं जाता हूं. मैं अपनी शक्ति का प्रदर्शन नहीं करता हूं. मुझे लगता है कि हम दोनों (काजोल और उन्हें) को इसकी परवाह नहीं है. हम अपनी जगह पर खुश हैं." हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक का मानना है कि वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे उनकी प्रसिद्धि की कीमत अदा करें. इस बात पर अजय भी उनसे सहमत हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि यह वास्तव में संभव नहीं हो पाता है.
अमिताभ के बाद ऋतिक रोशन ने भी 'तुम मेरी हो' सॉन्ग को लेकर किया Tweet, फिर KRK ने दिया ऐसा जवाब
दो बच्चों के पिता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कहा, "मैं उनसे सहमत हूं. लेकिन, क्या यह संभव है? मुझे नहीं पता कि ऐसा हो सकता है या नहीं." न्यासा और युग पर लगातार स्पॉटलाइट आपको परेशान करती है? इस पर अभिनेता ने कहा, "यह मुझे काफी परेशान करता है. लेकिन मुझे लगता है कि बच्चे भी समझदार हैं कि अगर वे अपने माता-पिता से बहुत सारी सकारात्मक चीजें प्राप्त करते हैं, तो कुछ नकारात्मक भी होंगे."
फिल्म जगत में 28 वर्षों तक काम करने के बाद और 100 से अधिक फिल्मों में काम करने के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) को कई प्रतिभाओं से पूर्ण एक स्टार के रूप में जाना जाता है. वह एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता हैं और वह गाना भी गा चुके हैं। ये सभी चीजें उनके स्टार स्टेटस को और भी दमदार बनाती है. कुछ प्रशंसकों के लिए अजय बॉलीवुड के गंभीर अभिनेता हैं, जिन्होंने दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं. दूसरों के लिए वह शानदार एक्शन स्टार हैं. वहीं कुछ उन्हें कॉमेडी हीरो भी मानते हैं.
मलाइका अरोड़ा के इस अंदाज की दीवानी हुईं लड़कियां, डांस स्टेप्स को यूं किया फॉलो- देखें Video
उनके फिल्मों के चयन ने उन्हें बाकियों से अलग बनाया है, जो हैं 'विजयपथ', 'दिलजले', 'गंगाजल', 'ओमकारा', 'दृश्यम', 'टोटल धमाल', 'दिलवाले', 'हम दिल दे चुके सनम', 'कंपनी', 'युवा', 'गोलमाल' व 'सिंघम' फ्रेंचाइजी, वहीं उन्हें आखिरी बार 'दे दे प्यार दे' में देखा गया था. अब उन्हें आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में देखा जाएगा, जिसमें काजोल भी हैं. वहीं वह 'फुटबाल' में महान फुटबॉलर सैयद अब्दुल रहीम की कहानी को भी पर्दे पर जीवंत करेंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं