विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2023

'पठान' ने 4 दिन में ही कर डाला यह कारनामा जिसे करने में अजय देवगन की 'दृश्यम 2' को लगे थे 23 दिन

शाहरुख खान की पठान ने उस आंकड़े को सिर्फ चार दिन में पार कर लिया है, जिसे छूने में अजय देवगन की 'दृश्यम 2' को 23 का समय लग गया था. आप भी पढ़ें यह क्या रिकॉर्ड है.

'पठान' ने 4 दिन में ही कर डाला यह कारनामा जिसे करने में अजय देवगन की 'दृश्यम 2' को लगे थे 23 दिन
अजय देवगन की 'दृश्यम' और शाहरुख खान की 'पठान'
नई दिल्ली:

शाहरुख खान की 'पठान' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म हर दिन के साथ कोई न कोई रिकॉर्ड कायम कर रही है. हाल ही में अजय देवगन की 'दृश्यम 2' रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कारोबार भी किया था. फिल्म ने यह आंकड़ा 23 दिन में पार किया. लेकिन शाहरुख खान की पठान ने इस मामले में भी नया रिकॉर्ड बना डाला है. शाहरुख खान की पठान ने 200 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े को चार दिन में पूरा कर लिया है. फिल्म ने भारत में कारोबार का 212.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तरह शाहरुख खान की पठान ने एक नया कीर्तिमान बना डाला है. 

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'पठान ने बुधवार को 55 करोड़ रुपये, गुरुवार को 68 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 38 करोड़ रुपये और शनिवार को 51.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्म ने चार दिन में 212.50 करोड़ रुपये की कमाई.' इस तरह शाहरुख खान का पठान ने सिर्फ चार दिन में ही इस करिश्मे को कर डाला. इस 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के लिए अजय देवगन की 'दृश्यम 2' को 23 दिन का समय लगा था.

पठान से पहले केजीएफ 2 ने पांच दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था तो बाहबुली 2 ने छह दिन में इस आंकड़े को छुआ था. इस तरह पठान सबसे तेजी से बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पठान को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathaan, KGF 2, Baahubali 2, Pathaan Fastest 200 Crore, Pathaan 200 Crore, Drishyam 2, Drishyam 2 Box Office Collection, Pathaan Box Office Collection, Pathaan Box Office Collection Day 4, Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, John Abraham
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com