विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2018

'अय्यारी' रिलीज होने से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बोली ये बात

फिल्म 'अय्यारी' में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को पर्दे पर फिल्म के शांति से रिलीज होने की उम्मीद है.

'अय्यारी' रिलीज होने से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बोली ये बात
  • फिल्म रिलीज से पहले बोले सिद्धार्थ
  • फिल्म रिलीज से पहले बोले सिद्धार्थ
  • 9 फरवरी को आ रही है 'अय्यारी'
नई दिल्ली: फिल्म 'अय्यारी' में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को पर्दे पर फिल्म के शांति से रिलीज होने की उम्मीद है. यह फिल्म 9 फरवरी को जारी होगी, हालांकि फिल्म को सेंसर बोर्ड से प्रमाण-पत्र मिलना बाकी है. बयान के मुताबिक, चूंकि, फिल्म सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित है, इसलिए रक्षा मंत्रालय फिल्म की समीक्षा करना चाहता है. सेंसर बोर्ड की प्रमाणीकरण प्रक्रिया के तहत संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' को एक विशेष समिति ने देखा था.

'अय्यारी' की टीम वाघा बॉर्डर पर जवानों संग कुछ ऐसे मनाएगी गणतंत्र दिवस

यह पूछने पर कि इन सबसे फिल्म बनने या रिलीज होने पर प्रभाव पड़ा? सिद्धार्थ ने कहा, हमारे निर्माता इसका सामना कर रहे हैं. यह प्रक्रिया है. प्रत्येक फिल्म की अपनी अलग वजह है. हमने देखा कि फिल्म 'पद्मावत' के साथ क्या हुआ.

उन्होंने कहा, निर्माताओं के साथ बातचीत के बाद, जहां तक मैं जानता हूं हमारी फिल्म में गंभीर मुद्दे नहीं हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे निर्माताओं को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, इसलिए मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखाई दे रही. मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म शांति से रिलीज होगी.

इस एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ को फटकार लगाते हुए कहा 'तुम्हे शर्म आनी चाहिए...', जानिए फिर क्या दिया जवाब

मोशन पिक्चर कैपिटल द्वारा निर्मित और नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म में अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, रकुलप्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

VIDEO: मिलिए फिल्‍म 'अय्यारी' के सितारों मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा से

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aiyaary, Aiyaary Sidharth Malhotra, 9th February, Manoj Bajpayee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com