बॉलीवुड के एक्शन स्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) का कहना है कि बड़े-बड़े फिल्म स्टारों के बच्चों को आसानी से काम मिलने की लोकप्रिय धारणा के विपरीत उन्हें अपनी पहली फिल्म 'तड़प' हासिल करने के लिए कई वर्षों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अहान शेट्टी 'तड़प' के जरिए बॉलीवुड में पदार्पण कर रहे हैं. 'तड़प' 2018 की तेलुगु रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'आरएक्स 100' की हिंदी रीमेक है. फिल्म में अहान के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी.
अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की 'तड़प' का निर्देशन मिलन लूथारिया ने किया है, जो टवंस अपॉन ए टाइम इन मुंबईट और टद डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन कंपनी ने मिलकर किया है. अहान ने साक्षात्कार में बताया कि किस तरह से उन्हें अपनी पहली फिल्म हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और यह अवसर उन्हें केवल उनकी प्रतिभा के बल पर ही मिला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने कहा, "मैं कई वर्षों से प्रशिक्षण ले रहा था. मैं सेट पर निर्माताओं और निर्देशकों से मिलता जरूर था क्योंकि वे मेरे पिता के दोस्त और सहकर्मी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे वह किसी फिल्म में काम करने का अवसर दे देंगे. मैं यह नहीं कहूंगा कि यह मेरे लिए आसान था." उन्होंने कहा, "साजिद सर ने मेरा एक्शन और डांस वीडियो देखा और मुझे फोन किया, इसके बाद उन्होंने मुझे कुछ ऑडिशन टेप भेजने के लिए कहा. असल में, मुझे यह फिल्म मिलने का मेरे पिता के एक अभिनेता होने से कोई लेना-देना नहीं था. मुझे यह फिल्म मेरी प्रतिभा के कारण मिली है."
अहान शेट्टी ने कहा कि उन्होंने 11 साल की उम्र में ही फैसला कर लिया था कि वह अभिनेता बनना चाहते हैं और 2014 में स्नातक होने के तुरंत बाद उन्होंने अभिनय और नृत्य में प्रशिक्षण के अलावा अभिनय की बारीकियां सीखना शुरू कर दिया था.
Dhamaka Movie Review: कार्तिक आर्यन की धुआंदार परफॉर्मेंस, सधा हुआ डायरेक्शन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं