विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2019

'War' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तो ऋतिक रोशन ने दे डाला ये चैलेंज

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए चुनौती दी है, उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.

'War' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तो ऋतिक रोशन ने दे डाला ये चैलेंज
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने ट्विटर पर दी चुनौती
  • ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर दी चुनौती
  • फिल्म 'वॉर' कर रही है तूफानी कमाई
  • ऋतिक रोशन का ट्वीट हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर (War)' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया हुआ है. इस फिल्म ने अब तक 208 करोड़ रुपये की धांसू कमाई कर ली है. फिल्म में ऋतिक और टाइगर के एक्शन सीक्वेंस दर्शकों का दिल जीत रहे  हैं. हाल ही में, ऋतिक रोशन ने फिल्म 'वॉर' के एक सीन का वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर फिल्म में अपने किरदार 'कबीर' को डीकोड कर रहे हैं. ऋतिक रोशन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आप उसे धूल में मिलाने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन फिर भी वह अपने सिंहासन पर विराजमान है.'

Viral Video: पटियाला सूट पहन इस लड़की ने TikTok पर यूं मचाया धमाल, देखें ऐसे ही 5 धमाकेदार पंजाबी वीडियो

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने आगे लिखा, 'वह उस जगह का मालिक है और वो उसकी पार्टी है. वास्तव में आप वहां आमंत्रित हैं. अब उसे फिर से हराओ. जारी रखो, मैं तुम्हें चुनौती देता हूं.' ऋतिक रोशन के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें फिल्म 'वॉर (War)' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की दमदार एक्टिंग को काफी सराहना मिल रही है. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने जहां 208 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी कमाई की है, वहीं तमिल और तेलुगु वर्जन को मिलाकर फिल्म ने कुल 216 करोड़ रुपये कमाए हैं.

पीएमसी बैंक क्राइसिस पर एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- गहने बेचकर चलाना पड़ रहा है खर्च...

बता दें कि फिल्म 'वॉर (War)' की कहानी 'कबीर' ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और 'खालिद' टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की है. फिल्म में हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि गुरु और शिष्य एक दूसरे से टकराने को मजबूर हो जाते हैं. बेकाबू गुरु पर नकेल कसने के लिए शिष्य खालिद का इस्तेमाल किया जाता है, और फिर शुरू होते हैं जबरदस्त एक्शन. बाइक, कार, हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह एक्शन देखने को मिलता है. कहानी में कई जबरदस्त ट्विस्ट भी डाले गए हैं और फिल्म का अंत भी थोड़ा सरप्राइजिंग रखा गया है. इन सबसे इतर दर्शकों को वॉर (War) में भरपूर मात्रा में ऐक्शन और स्टंट्स देखने को मिलेगा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Twitter, Hrithik Roshan Gives Challenge, War, War Release, War Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com