बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज
- घुड़सवारी सीखते हुए दिखीं जैकलीन
- सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
- उनकी अगली फिल्म होगी 'रेस 3'
नई दिल्ली:
जैकलिन फर्नांडीज उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में एक हैं जो अपनी जिंदगी मे कुछ नया सीखना पसंद करती हैं और इस बार उन्होंने घुड़सवारी सीखने का फैसला लिया है. हर बार कुछ नया पेश कर के जैकी ने अपने प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया है और उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इस जीवन मे ऐसा कुछ है जो जैकलीन नहीं कर सकती. पोल डांस में महारत हासिल करने से लेकर पेंटिंग और पियानो से सबका दिल जीतने वाली जैकलीन अब रोज सुबह अपनी विटामिन-डी की खुराक लेते हुए घुड़सवारी पर हाथ आजमा रही हैं.
कैटरीना कैफ से जैकलीन तक, फर्राटेदार हिंदी बोलने से कोसों दूर हैं ये 8 एक्ट्रेस
जैकलीन ने सोशल मीडिया पर इस बात को साझा करते हुए लिखा कि दिन के लिए विटामिन डी प्राप्त करने का यह अच्छा तरीका है. एक्ट्रेस का पोल डांस, पियानो, स्केचिंग और अब घुड़सवारी के प्रति जुनून देखकर इतना तो साफ हो गया है कि जैकी को आर्ट्स से बेहद लगाव है और हर संभव तरीके से कुछ नया सीखने का जुनून रखती हैं. 
खाना चाहते हैं जैकलीन फर्नांडिज के हाथ का खाना, तो यहां पहुंचे...
जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग खत्म की है जिसमे जैकी एक बार फिर सलमान खान के साथ दर्शकों को लुभाती हुई नजर आएंगी. यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. इसमें बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे दिग्गज अभिनेता भी होंगे.
VIDEO: मसाला तो सारा है पर फिर भी फीका है यह 'जेंटलमैन'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

@amateurridersclub the best way to get your Vitamin D for the day!! https://t.co/TqT8YuWM9w pic.twitter.com/Mz6HFZrAlj
— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) February 27, 2018
खाना चाहते हैं जैकलीन फर्नांडिज के हाथ का खाना, तो यहां पहुंचे...
जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग खत्म की है जिसमे जैकी एक बार फिर सलमान खान के साथ दर्शकों को लुभाती हुई नजर आएंगी. यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. इसमें बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे दिग्गज अभिनेता भी होंगे.
VIDEO: मसाला तो सारा है पर फिर भी फीका है यह 'जेंटलमैन'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jacqueline Fernandez, Race 3, Pole Dancing, Sketching, Horse Riding