विज्ञापन

अरिजीत सिंह के बाद ये मशूहर म्यूजिक कंपोजर भी ले रहा है रिटायरमेंट! बोले- नए सफर पर निकलने का समय आ गया

अरिजीत सिंह के बाद अब एक और म्यूजिक कंपोजर ने भी रिटायरमेंट लेने का संकेत किया है.

अरिजीत सिंह के बाद ये मशूहर म्यूजिक कंपोजर भी ले रहा है रिटायरमेंट! बोले- नए सफर पर निकलने का समय आ गया
अरिजीत सिंह के बाद ये मशूहर म्यूजिक कंपोजर भी ले रहा है रिटायरमेंट!

मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अरिजीत सिंह ने इस साल की शुरुआत में बतौर प्लेबैक सिंगर रिटायरमेंट लेने का फैसला किया. उनके बाद अब एक और म्यूजिक कंपोजर ने भी रिटायरमेंट लेने का संकेत किया है. इस म्यूजिक कंपोजर का नाम प्रीतम है. प्रीतम बॉलीवुड के कई गानों में म्यूजिक देकर दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं. लेकिन एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रीतम ने संन्यास लेने का संकेत दिया है. प्रीतम ने हाल ही में 14 जून को अपना 55वां जन्मदिन मनाया. इसके बाद, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया. 

ये भी पढ़ें: पहले 4 दिन रही फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने मचा दिया था तहलका, कहानी देख फूट-फूटकर रोए थे लोग

प्रीतम का पोस्ट

हालांकि, लोगों का ध्यान उनके इस बयान ने खींचा कि उन्होंने जिंदगी को अलग तरह से जीने और जो चीजें वे अब तक नहीं कर पाए, उन्हें पूरा करने का फैसला किया है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए पोस्ट में प्रीतम मे लिखा,'सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैं हर किसी को अलग-अलग जवाब तो नहीं दे सकता, लेकिन कृपया मेरा दिल से आभार स्वीकार करें.'

क्या बोले प्रीतम

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, 'आज, मैंने खुद को कुछ साल ऐसे देने का फैसला किया है जिनमें मैं जिंदगी को अलग तरह से जी सकूं. उन चीजों को पूरा कर सकूं जो मैं अब तक नहीं कर पाया. अब उन नए सफर पर निकलने का समय आ गया है, जिन्हें मैंने लंबे समय से टाल रखा था. मेनस्ट्रीम का सफर शानदार रहा है. लेकिन मुझे हमेशा उन रास्तों के बारे में जानने की उत्सुकता रही है जिन पर अभी तक कोई नहीं गया. आपके प्यार और साथ के लिए धन्यवाद. हमेशा...'

अरिजीत सिंह के बाद एक और रिटायरमेंट

प्रीतम के इस पोस्ट ने फैंस के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या वे बॉलीवुड म्यूज़िक से रिटायर हो रहे हैं. हालांकि प्रीतम की ओर से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन यह बात सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ महीनों बाद सामने आई है. आपको बता दें कि पिछले साल फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' के म्यूजिक को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे. फिल्म से जुड़े उनके गानों को खूब पसंद किया गया था. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pritam, Bollywood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com