- अदनान सामी ने म्यूजिक के बल पर किया बॉटल कैप चैलेंज पूरा
- पियानो बजाते हुए अदनान सामी ने खोला बोतल का ढक्कन
- बॉलीवुड सिंगर का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर बॉटल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challenge) इस कदर छाया हुआ है कि रोजाना लोग इसे नए-नए और अलग अंदाज में पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं. कोई आंख पर पट्टी बांधकर इसे पूरा करता है तो कोई बिना हाथ लगाए केवल अपनी आवाज से बोतल का ढक्कन खोल देता है. हाल ही में बॉटल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challenge) से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में यह चैलेंज (Bottle Cap Challenge) पियानो की धुन पर ही पूरा किया गया है. सोशल मीडिया पर छाया हुआ यह वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि मशहूर सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) का है, जिन्होंने आजतक अपने गानों से सबका खूब दिल जीता है. इस वीडियो में अदनान सामी (Adnan Sami) का यह अंदाज देखने लायक है.
Video: जब कृष्ण ने राधा को चुना अपना गुरु, प्रेम की पेश की अनोखी मिसाल
88 Keys; 10 Fingers; 1 Bottle - NO PROBLEM!!!#bottlecapchallenge
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) July 14, 2019
.
.#bottle #bottlechallenge #bottles pic.twitter.com/qP78HWJ5PI
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) ने बॉटल कैप चैलेंज का यह वीडियो अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर किया है. इस वीडियो में अदनान सामी पियानो बजाते हुए उसमें मगन नजर आ रहे हैं और इसे बजाते हुए ही वह बॉटल कैप चैलेंज को पूरा कर देते हैं. म्यूजिक के बादशाह अदनान सामी (Adnan Sami) ने वीडियो में चैलेंज को पूरा करने के लिए अपने टैलेंट का बखूबी प्रयोग किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अदनान सामी ने लिखा '88 कीज, 10 उंगलियां, 1 बॉटल - नो प्रॉब्लम..' अदनान सामी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है.
अदनान सामी (Adnan Sami) से पहले बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) ने भी बॉटल कैप चैलेंज को पूरा करते हुए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने फूंक मारकर ही चैलेंज को पूरा किया. सलमान खान के इस फनी वीडियो ने भी सबका खूब ध्यान खींचा था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं