मुंबई में एक सामान्य सेलिब्रिटी स्पॉटिंग सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित मुद्दा बन गई है और संभवतः यह एक बेहद चतुराई से रची गई टेक्नोलॉजी लॉन्च की रणनीति भी हो सकती है. अपने सधे हुए अभिनय और लो-प्रोफाइल शख्सियत के लिए जाने जाने वाले अभिनेता आदर्श गौरव को हाल ही में एक कैफे से निकलते हुए देखा गया. उनके हाथों में ढेर सारे स्मार्टफोन्स थे. इस दौरान पैप्स ने उन्हें घेर लिया. पहला सवाल था, 'इतने सारे फोन किसके लिए हैं?'.
आदर्श ने इस सवाल को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. लेकिन उसके बाद जो हुआ, उसने इंटरनेट पर आग लगा दी. जैसे ही वे सीढ़ी से नीचे उतरे, उनका संतुलन बिगड़ गया और सारे फोन जमीन पर गिरकर बिखर गए. पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया. हैरान-परेशान आदर्श को फोन उठाते और पैपराजी से ये वाला हिस्सा मत डालना कहते हुए देखा गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो चुका था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फैंस ने पूछे सवाल
तकनीक को लेकर सजग और उत्साही फैन्स ने तुरंत गिरते हुए फोन्स को पहचान लिया. ये थे अब तक अनलॉन्च हुए टेक्नो पोवा कर्व सीरीज़ के मॉडल्स. और यहीं से शुरू हुआ कयासों का दौर. कुछ ने आदर्श से पूछा कि क्या वे आगामी पोवा कर्व सीरीज के ब्रांड एम्बेसेडर बन गए हैं. तो वहीं कुछ ने कहा कि यह पूरा वाकया एक सोची-समझी मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा था. और सबसे ज्यादा लोगों ने पूछा कि आखिर उनके पास इतने सारे अनलॉन्च्ड फोन थे क्यों? बात करें वर्क फ्रंट की तो आदर्श गौरव शनाया कपूर के साथ तू या मैं में दिखाई देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं