Adarsh Baal Vidyalaya Review: इन दिनों नीट परीक्षा और शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए देशभर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्रों के इन मुश्किल भरे दिनों के बीच शिक्षा पर आधारित वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जो दिल्ली के चरमारती सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को दिखाने की कोशिश करती है. यह 'टिंकी टोली' नाम के एक काल्पनिक मोहल्ले का सरकारी स्कूल है, जहां के छात्र समाज के एक खास वर्ग से आते हैं. उनके माता-पिता छोटे-मोटे काम करते हैं और शिक्षा ही उनके लिए इस मुश्किल हालात से निकलने का एकमात्र जरिया है.
ये भी पढ़ें; 'किक' में विलेन बनने के लिए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने किए थे ये काम, वजह थे मनोज बाजपेयी
आदर्श बाल विद्यालय की कहानी
वेब सीरीज की कहानी सरकारी स्कूल एबीवी के प्रिंसिपल ज्ञानश्वर त्रिपाठी (के के मेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है. ज्ञानश्वर त्रिपाठी को अपने स्कूल को रिप्रजेंट करने के लिए कैम्ब्रिज जाने का ऑफर मिला है. लेकिन स्कूल की इतनी हालत खराब है कि ज्ञानश्वर त्रिपाठी को हर चीज करने के लिए प्रतिस्थियों से जूझना पड़ता है. हालांकि वह अपने स्कूल और छात्रों में काफी लगाव भी रखते हैं. 'आदर्श बाल विद्यालय' ने अपने लगभग 25-35 मिनट के सात एपिसोड में भ्रष्टाचार, ईमानदारी, बुज़ुर्गों का सम्मान, सेक्स एजुकेशन जैसे कई मुद्दों पर बात की गई है. हालांकि वेब सीरीज किसी भी मुद्दे को गहराई से दिखा नहीं पाती है. यह सीरीज की कमजोरी है. बाकी 'आदर्श बाल विद्यालय' कहीं-कहीं पंचायत का तो कहीं-कहीं ग्राम चिकित्सालय का एहसास करवाती है.
आदर्श बाल विद्यालय में कलाकारों की एक्टिंग
प्रिंसिपल ज्ञानश्वर त्रिपाठी के किरदार में केके मेनन ने अच्छा काम किया है. वहीं उनकी साली और कट्टर विरोधी अर्चना पूरन सिंह ने उर्मिला देवी का रोल किया है. जो स्थानीय सांसद के लिए काम करती हैं. एक्टर देवेन भोजानी फिल्म में सांसद गोल्डी रंधावा बने हैं, उन्हें देखकर मजा आता है. इनके अलावा नवीन कस्तूरिया, अभिमन्यु सिंह, अजितेश गुप्ता, प्रसन्ना बिष्ट, अन्नपूर्णा सोनी और प्राची शाह ने अपने हिस्से का अच्छा काम किया है.
आदर्श बाल विद्यालय का वर्डिक्ट
अगर आपने पंचायत, ग्राम चिकित्सालिय और गुल्लक जैसी वेब सीरीज को पसंद किया है तो 'आदर्श बाल विद्यालय' खूब पसंद आएगी. हालांकि इन वेब सीरीज का स्तर छूने में यह सीरीज थोड़ा नामकाम रही हैं. लेकिन 'आदर्श बाल विद्यालय' एक बार जरूर देखी जाने वाली सीरीज है.
रेटिंग: 2.5 स्टार
ओटीटी: प्राइम वीडियो
डायरेक्टर: हिमांक गौड़
कलाकार: के के मेनन, नवीन कस्तूरिया, अभिमन्यु सिंह, अजितेश गुप्ता, प्रसन्ना बिष्ट, अर्चना पूरन सिंह, अन्नपूर्णा सोनी, देवेन भोजानी और प्राची शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं