80 से 90 के दशक में गोविंदा, सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे सुपरस्टार का दबदबा था. उन्हीं में से एक ऐसा सुपरस्टार था, जिन्हें एक समय में बांग्लादेश का अमिताभ बच्चन कहा जाता था. लेकिन भारत में उनकी पॉपुलैरिटी वहां के मुकाबले काफी कम थी. वह और कोई नहीं एक्टर चंकी पांडे हैं, जो अपने दौर के सबसे पॉपुलर एक्टर में गिने जाते हैं. तीन दशक के उनके करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर और हिट फिल्मों में काम किया. हालांकि कामयाबी सदा बहार रहे ऐसा जरुरी नहीं. इसका वह सबूत हैं. उनकी जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया जब उन्हें भारी वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्हें भारत छोड़ना पड़ा.
वी आर युवा से बात करते हुए बेटी अनन्या पांडे के साथ चंकी पांडे ने स्ट्रगल के दिनों को याद किया और जब उनसे पूछा गया कि 90 के दशक में उनके करियर में गिरावट आने के बाद क्या उन्होंने कभी सोचा कि यह अंत है? तो एक्टर ने कहा, हां हां. अंत का मतलब यह म्यूजिकल चेयर जैसा चल रहा था. और जब गाना बंद होता तो मेरे पास बैठने के लिए कोई येजर नहीं थी. मतलब मेरी ब्लॉकबस्टर फिल्में थीं और यह आंखें के रिलीज होने के बाद की बात है, जो कि आइकॉनिक हिट थी. मेरे पास सच में कोई काम नहीं था. सिर्फ एक फिल्म जो मुझे मिली वह तीसरा कौन थी और उसके बाद मैं बिल्कुल खाली था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आगे उन्होंने कहा, तो मैं बांग्लादेश चला गया और वहां फिल्में करने लगा. किस्मत से वहां किया काम चल गया और 4-5 साल तक मैंने वहां अपना घर बना लिया. लेकिन हां वह डरावना था. मैंने काम करना बंद नहीं किया. मैंने एक इवेंट कंपनी खोली और इवेंट्स करने लगा और रियल इस्टेट का काम शुरू किया. प्रॉपर्टी खरीदी. सोचिए घर घर जाकर मैं चीजें सही करने लगाथा . मैंने अपना ईगो अलग रखा और खुद से कहा मुझे सर्वाइव करना है. मैंने सभी चीजें की और मैंने उसमें बहुत सीखा. मेरा मतलब है कि मैं पूरी तरह से कंगाल हो चुका था.
अनन्या पांडे ने जब पूछा कि उनके पेरेंट्स ने मदद नहीं कि उस मुश्किल समय में तो एक्टर ने कहा, अगर आप लड़के हो और आपने अपना करियर शुरू किया है तो आप वापस जाकर उनसे यह नहीं कह सकते मुझे पैसे चाहिए.
इतने स्ट्रगल भरे करियर में चंकी पांडे ने तेजाब और आंखें जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में 80 के दशक में दीं. वहीं 2000 में उन्होंने अपने कॉमेडी रोल के कारण फैंस के दिलों में जगह बनाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं