विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2022

मम्मी पापा के साथ होली की छुट्टियों पर निकलीं 'आराध्या बच्चन', एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय का हाथ पकड़े आईं नजर

ऐश्वर्या राय होली के दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. उनके साथ उनकी बेटी आराध्या और पति अभिषेक भी नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या अपने वेकेंड को लेकर बेहद खुश नजर आ रही हैं.

मम्मी पापा के साथ होली की छुट्टियों पर निकलीं 'आराध्या बच्चन', एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय का हाथ पकड़े आईं नजर
मम्मी पापा के साथ होली की छुट्टियों पर निकलीं 'आराध्या बच्चन
नई दिल्ली:

होली का त्योहार ऐसा होता है जहां बच्चे और बड़े रंग बिरंगे रंगों के देख अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. वहीं अगर बच्चों की स्कूल की छुट्टियां पड़ जाएं तो बच्चे अपनी छुट्टियों को मनाने के लिए और होली इंजॉय के प्लान से ही एक्साइटेड होते हैं. कुछ ऐसी ही एक्साइटमेंट अमिताभ बच्चन की पोती यानी कि आराध्या बच्चन में देखने को मिल रही है. हाल ही में आराध्या बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

ऐश्वर्या राय होली के दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. उनके साथ उनकी बेटी आराध्या और पति अभिषेक भी नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या अपने वेकेंड को लेकर बेहद खुश नजर आ रही हैं. कभी वे मस्ती करती दिख रही हैं तो कभी मां का हाथ पकड़े दिखाई दे रही हैं.

आपको बता दें कि आराध्या बच्चन 10 साल की हो चुकी हैं. आराध्या भले ही किसी सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर ना हों, लेकिन उनके फैन पेज की लंबी लिस्ट है. बीत दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. जिसमें वे शुद्ध हिंदी का उपचारण करती दिखाई दे रही हैं.   

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaradhya Bachchan, Aaradhya Bachchan Viral Video, Aaradhya Bachchan Latest Video, Aaradhya Bachchan Holi Holiday, Aishwarya Rai, Aishwarya Rai Age, Aishwarya Rai Daughter, Aishwarya Rai Daughter Aaradhya Bachchan, Aishwarya Rai Net Worth, Aishwarya Rai Abhishek Bachchan, Amitabh Bachchan, Holi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com