एक्टर और निर्माता विष्णु विशाल ने अपनी 4th एनिवर्सरी पर अपनी न्यू बोर्न बेटी के बारे में खुलासा किया. इसके साथ ही उन्होंने अपनी न्यू बोर्न बेटी की फोटो शेयर की, जिसमें भले ही उसका चेहरा नजर नहीं आया हो. लेकिन फैंस ने प्यार जमकर लुटाया है. दूसरी फोटो में एक्टर का बड़ा बेटा आर्यन अपनी छोटी बहन से मिलने के लिए जाता दिखाई दे रहा है. उस फोटो के कैप्शन में विष्णु ने लिखा कि, हमें एक बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला है और आर्यन अब एक बड़ा भाई बन गया है. आज हमारी 4th ऐनिवर्सरी भी है और हमें आप सबका प्यार और आशीर्वाद की जरुरत हैं. हालांकि विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने बेटी के नाम का खुलासा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें आमिर खान नजर आए.
फैमिली फोटो में नजर आए आमिर खान
विष्णु विशाल ने एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें एक्टर खुद और उनकी पत्नी ज्वाला गुप्ता, बेटा आर्यन और सुपरस्टार आमिर खान न्यू बोर्न बेबी को अपनी गोद में लिए नजर आए हैं. इसके साथ ही विष्णु ने फोटो के नीचे बेहद प्यारा सा एक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा कि" स्वागत है हमारी मीरा का.... और बहुत बहुत शुक्रिया सर आमिर खान का की वो इतनी दूर हैदराबाद आए हमारी बेटी का नाम रखने के लिए". एक्टर ने आगे लिखा कि मीरा नाम का मतलब होता है बिना शर्त का प्यार और शांति. आमिर खान के साथ यहां तक का सफर काफी मैजिकल रहा और एक बार आपका फिर से शुक्रिया हमारी बेटी को इतना प्यारा नाम देने के लिए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा ज्वाला गुप्ता ने भी अपने एक्स हैंडल पर एक फोटो शेयर की, जिसमें आमिर खान उनकी न्यू बोर्न बेबी को प्यार से देखते हुए नजर आ रहें हैं और आपको बता दें कि आमिर ने ज्वाला की फैमिली मेंबर्स के साथ भी पोज दिया. ज्वाला ने फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा कि "यह जर्नी बिना आमिर के इंपॉसिबल होती. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और थैंक्यू इतना प्यारा नाम देने के लिए.
आमिर और विष्णु की दोस्ती
आमिर और विष्णु की दोस्ती 2023 में शुरु हुई थी, जब वह दोनों तमिल नाडु के एक तूफान में फंसे हुए थे. जहां उन्हें फायर और रेस्क्यू डिपार्टमेंट ने बोट की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था. वहीं विष्णु विशाल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह, एक्टर अजित और आमिर खान नजर आए थे. फोटो के कैप्शन में विष्णु ने लिखा कि "एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हमारे बारे में जानने के बाद हमेशा मदद करने वाले अजीत सर हमसे मिलने आए और हमारे सुरक्षित घर जाने में भी काफी मदद की". "लव यू अजीत सर".
आपको यह भी बता दें कि विष्णु और ज्वाला अभी पिछले साल ही आमिर खान की बेटी इरा की शादी रिसेप्शन में उदयपुर में शामिल हुए थे. वहीं ज्वाला ने फोटो शेयर कर एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था. विष्णु विशाल की शादी पहले रजनी नटराज से हुई थी और उनके बेटे आर्यन का जन्म 2017 में हुआ था इसके बाद 2018 में, दोनों ने अलग होने का फैसला किया और फिर विष्णु विशाल ने 22 अप्रैल, 2021 को हैदराबाद में मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा से शादी की।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं