आमिर खान और गौरी स्प्रैट जल्द शादी करने वाले हैं. आमिर के करीबी इस खास दिन के इंतजार में हैं. इससे पहले ये कपल एयरपोर्ट पर साथ नजर आया और इन्हें साथ देखना फैन्स को खासा पसंद आया. जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला ये कपल एक दूसरे का हाथ थामे एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए. वीडियो बनाते पैपराजी से उन्हें कोई तकलीफ तो नहीं थी लेकिन उन्होंने खड़े होकर कैमरा के लिए पोज नहीं किया. दोनों आराम से आगे बढ़ते हुए अपनी गाड़ी में बैठ गए.
कब है आमिर खान की शादी?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये शादी काफी सिम्पल तरीके से होगी और इसमें केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे. बता दें कि गौरी और आमिर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने गौरी के साथ अपने रिश्ते को मार्च 2025 में पब्लिकली अनाउंस किया था.
एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आमिर खान और गौरी के एक करीबी सोर्स ने बताया कि वे करीब पिछले एक साल से एक परिवार की तरह रह रहे हैं. उन्होंने एक साथ में एक खुशनुमा परिवार बनाया है और अब इन्होंने इसे ऑफीशियल करने का फैसला लिया है. खबर है कि शादी को लेकर कोई ग्रैंड इंतजाम नहीं बल्कि घर में कुछ दस्तावेज साइन कर मुकम्मल होगी. बता दें कि आमिर खान ने कुछ समय पहले ही गौरी को अपनी पत्नी करार दे दिया था. आमिर का कहना था कि अपने दिल में वह पहले से ही गौरी से शादी कर चुके हैं.
कौन है गौरी स्प्रैट?
आमिर की तीसरी पत्नी बनने को तैयार गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं. उनके लिंक्डिन प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद फैशन से जुड़ा कोर्स किया. इसके अलावा गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स, लंदन से FDA स्टाइलिंग और फोटोग्राफी का कोर्स किया. साल 2025 में मीडिया से बातचीत में गौरी ने बताया था कि उन्होंने अब आमिर के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो गौरी का एक 6 साल का बेटा है. आमिर से उनकी जान पहचान नई नहीं बल्कि 25 साल पुरानी है. उन्होंने डेट करना करीब 2 साल पहले शुरू किया था.
यह भी पढ़ें: समाज भूलेगा नहीं 370 की बिरयानी वाला गंदा मजाक, अब रश्मि देसाई ने प्रणीत मोरे को लिया आड़े हाथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं