विज्ञापन

आमिर खान से शादी के बाद इस घर में रहेंगी गौरी स्प्रैट, जानें आलीशान घर के बारे में सबकुछ

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की. ये शादी बेहद सादे तरीके से घर परिवार और करीबियों के बीच हुई. अब शादी के बाद इनके घर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

आमिर खान से शादी के बाद इस घर में रहेंगी गौरी स्प्रैट, जानें आलीशान घर के बारे में सबकुछ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को शादी की
Social Media
नई दिल्ली:

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने शादी कर ली है. ये शादी बेहद ही सादे अंदाज में घरवालों और करीबी दोस्तों के बीच हुई. सामने आई डिटेल्स के मुताबिक शादी में करीब 150 मेहमान शामिल हुए थे. आइवरी कलर के मैचिंग आउटफिट्स में आमिर और गौरी बेहद प्यारे लग रहे थे. शादी आमिर के पाली हिल्स वाले घर में हुई. शादी के लिए घर को दुल्हन की तरह सजाया गया. आमिर के लिए ये घर बेहद खास अहमियत रखता है. आमिर ने खुद बताया था कि वह महज 11 महीने के थे जब उनका परिवार इस घर में शिफ्ट हुआ था. तब से लेकर आज तक वह इसी घर में रहे हैं और आगे भी यहीं रहना चाहते हैं. इससे साफ है कि गौरी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत भी आमिर यहीं करने जा रहे हैं. 

हरियाली के बीच बसा है आमिर का घर

आमिर खान सिर्फ एक बार घर से बाहर निकले थे जब वहां कुछ मरम्मत का काम चल रहा था. इस बीच आमिर एक किराये के घर में रहने के लिए चले गए थे. इस सोसायटी की एक और चीज जो आमिर के लिए यादगार है वो है एंट्री से पहले एख बड़ा पीपल का पेड़ जो आमिर ने खुद अपने हाथों से लगाया था. ये पेड़ उन्होंने तब लगाया था जब उनके छोटे भाई फैसल का जन्म हुआ था. ये पेड़ आमिर के टेरेस तक ऊंचा है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Social media

आमिर का घर बाहर से बिल्कुल हरा भरा दिखता है. इसके चारों तरफ पेड़-पौधे हैं. इस तरह का माहौल घर को एक शांत और कूल वाइब देता है.  आमिर के घर में दो प्यारे कुत्ते हैं. इसके बाद लिविंग रूम है. घर में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं जो नैचुरल लाइट और हवा से घर को पॉजिटिविटी देती हैं. यही घर अब आमिर और गौरी का आशियाना बन गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी 

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की सबसे बड़ी हाईलाइट थी उनके परिवार का सपोर्ट. इस शादी में आमिर के तीनों बच्चे जनैद, आइरा और आजाद शामिल थे. इसके अलावा गौरी स्प्रैट का बेटा भी वहां मौजूद था. बताया गया कि गौरी के बेटे ने रिंग बियरर की जिम्मेदारी निभाई और शादी की कागजी प्रोसेस के दौरान वह आमिर और गौरी के बीच में ही बैठा था.

यह भी पढ़ें: Hema Malini को पहली बार किसने कहा था ड्रीम गर्ल? धर्मेंद्र या कोई आशिक नहीं तो फिर कौन था वो शख्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Entertainment, Bollywood, Gauri Spratt, Aamir Khan Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com