विज्ञापन

साड़ी में गांव की महिला ने काजोल के आइकॉनिक सॉन्ग पर किया डांस, सहेलियों ने भी दिया साथ, वीडियो वायरल

साधारण सी महिला के इस डांस वीडियो पर किसी का भी दिल आ जाएगा. खबर में आप भी देखें वीडियो

साड़ी में गांव की महिला ने काजोल के आइकॉनिक सॉन्ग पर किया डांस, सहेलियों ने भी दिया साथ, वीडियो वायरल
साड़ी में महिला ने किया ऐसा डांस देख हिल गई पब्लिक
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया सिर्फ एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ही नहीं है, बल्कि यह लोगों के अंदर छिपे टैलेंट को बिना किसी हिचक के बाहर निकलवा रहा है. रीलवुड आने के बाद से पता चला है कि देश और दुनिया के कितने लोगों में टैलेंट कूट-कूट कर भरा है, बस उन्हें मौका नहीं मिल रहा है. कहते हैं टैलेंट किसी चीज का मोहताज नहीं होता है. अब इस शादीशुदा महिला को ही देख लीजिए, जो सोशल मीडिया पर अपने डांस से छाई हुई है. गरीब दिखने वाली यह महिला अपने डांस से रोजाना लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीतती है. इसके वीडियो की खास बात यह है कि इसमें कोई ग्लैमरस और अंग प्रदर्शन का दिखावा नहीं है.

'बॉर्डर 2' के बाद 'घातक 2' से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल मचाएंगे गदर, स्क्रिप्ट पर चर्चा के लिए राजकुमार संतोषी पहुंचे मनाली

साधारण लुक में महिला ने किया इंप्रेसिव डांस  (Woman Dance Wearing Saree Video)
दरअसल, पड़ोस की कुछ महिलाओं के बीच अपने मोहल्ले में नाच रही इस महिला का यह वीडियो किसी का भी दिल जीत लेगा. यह महिला दिखने में बहुत गरीब है. हरे रंग की साड़ी में नाच रही इस महिला का डांस स्टाइल बता रहा है कि इसका डांसर बनने का सपना टूट चुका है और आज यह चूल्हा चौका संभाल रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह बहुत जल्द स्टार बनने वाली है. बात करें इस वीडियो की तो इसमें यह काजोल और अजय देवगन की फिल्म गुंडाराज के रोमांटिक गाने 'ना जाने इक निगाह' पर अपना डांसिंग टैलेंट दिखा रही है. इसके पीछे खड़ी महिलाएं इसके डांस का पूरा-पूरा लुत्फ उठा रही हैं. सोशल मीडिया पर तो यह इस महिला पर लोगों का खूब प्यार बरस रहा है.

महिला का सादगी पर आया लोगों का दिल  ( Woman Dance Impresses Netizens)

महिला के इस खूबसूरत डांस पर एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत खूब बढ़िया डांस किया आपने और उससे भी बढ़िया आपका पहनावा है, जो हमें अपनी संस्कृति और मर्यादा का ख्याल कराता है, नहीं तो आजकल की लड़कियां सारी हदें पार कर चुकी हैं'. महिला के डांस पर दूसरे यूजर ने लिखा है, 'क्या बात है, इसे कहते हैं असली टैलेंट'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'आप ऐसे ही डांस रील शेयर करते रहें, बहुत आगे जाओगे'. चौथा लिखता है, 'साधारण लुक में अपने टैलेंट से कैसे इंप्रेस किया जाता है, इस महिला ने बता दिया'. एक और लिखता है, सोशल मीडिया पर इतना गंद मचा हुआ है, लेकिन आपने अपनी सादगी से दिल जीत लिया'. अब लोग इसके डांस के साथ-साथ इसके पहनावे और सादगी को भी पसंद कर रहे हैं.



 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Dance Video, Viral Dance Video, Viral Video, Dance Video, Dance Video Goes Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com