विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2023

90s के शाहरुख खान का हमशक्ल है ये शख्स! VIDEO देख फैन ने कहा- इतना असली तो आर्यन खान भी नहीं दिखता

90 के दशक में शाहरुख खान के चॉकलेट बॉय लुक पर फैंस फिदा थे. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किंग खान जैसी स्माइल और लुक में एक शख्स हूबहू शाहरुख खान जैसे लग रहे हैं.

90s के शाहरुख खान का हमशक्ल है ये शख्स! VIDEO देख फैन ने कहा- इतना असली तो आर्यन खान भी नहीं दिखता
शाहरुख खान का हमशक्ल है वीडियो में दिख रहा शख्स

बहुत से लोग हैं जो मशहूर होने के लिए बॉलीवुड स्टार्स को कॉपी करते हैं. सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करिश्मा कपूर, जूही चावला, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी जैसे सितारों के ढेरों हमशक्लों के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. लेकिन इस बीच कई बार कुछ ऐसे चेहरे भी सामने आ जाते हैं, जिन्हें देख सच में कंफ्यूजन हो जाता है. हाल में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दिख रहे शख्स की शक्ल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से इतनी मिलती-जुलती है कि एक बार तो कोई भी कंफ्यूज हो जाए.

90 के दशक के शाहरुख की आई याद

इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में नजर आ रहे शख्स को देख आपको भी 90 के दशक के शाहरुख खान की याद आ जाएगी. चेहरा और हेयर स्टाइल देखें तो वो शख्स हूबहू शाहरुख खान लगते हैं. वीडियो में वह शाहरुख की तरह पोज करते भी देखा जाता है. शाहरुख के इस हमशक्ल का नाम सूरज कुमार है, जिसे सोशल मीडिया पर देख बहुत से लोगों को लगा कि ये खुद शाहरुख खान का ही वीडियो है.

लोग बोले- शाहरुख भी देख रहे होंगे

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इतना असली तो आर्यन खान भी नहीं दिखता. वहीं दूसरे ने लिखा, एसआरके के पुराने दिनों की याद दिला रहे हैं ये, उम्मीद है एसआरके देख रहे हैं. वहीं तीसरे ने लिखा, शाहरुख ही लग रहा है बिल्कुल. वहीं एक अन्य ने लिखा, शाहरुख इसे देख हंस रहे होंगे. 

सारा अली खान और विक्की कौशल ने सिद्धिविनायक मंदिर के किए दर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lookalike Of Shahrukh Khan, Shahrukh Khan Duplicate, शाहरुख खान हमशक्ल, Shah Rukh Khan, Shah Rukh Khan Lookalike, Shah Rukh Khan 90s Video, Shah Rukh Khan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com