विज्ञापन

गोविंदा की आंखें मूवी से हुईं मशहूर, एक बीमारी की वजह से छूट गई सिनेमा की दुनिया, जानें आज कहां है रागेश्वरी

गोविंदा की आंखें फिल्म में आई इस एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. फिर अपनी आवाज का जादू भी बिखेरा. लेकिन एक तकलीफ की वजह से सिनेमा से हुईं दूर. जानें आज कहां है रागेश्वरी.

गोविंदा की आंखें मूवी से हुईं मशहूर, एक बीमारी की वजह से छूट गई सिनेमा की दुनिया, जानें आज कहां है रागेश्वरी
आंखें फिल्म से मिली पहचान, बेल्स पाल्सी बीमारी ने बदली जिंदगी
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए कई सितारे आए हैं. कुछ ने बुलिंदियों को छुआ है तो कुछ भीड़ में गुम हो गए. लेकिन आज हम 90 के दशक की एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने चेहरे की मासूमियत, कातिल मुस्कान, खूबसूरती और दमकार स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं. हम बात कर रहे हैं आंखें फिल्म से फेमस हुई रागेश्वरी की. 25 जुलाई को रागेश्वरी अपना 49वां जन्मदिन मनाएंगी.

फिल्म आंखों से बॉलीवुड में पहचान पाने वाले इस एक्ट्रेस मे कई फिल्मों, म्यूजिक एल्बम्स में काम किया. इसके साथ ही वो एक बेहतरीन सिंगर और टीवी होस्ट भी रहीं. हालांकि, जब उनका करियर ऊंचाइयों पर था, तभी साल 2000 में जब उनकी उम्र महज 25 साल की थी तभी वो एक गंभीर बीमारी की चपेट में आ गईं. जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली. आइए जानते हैं रागेश्वरी की बॉलीवुड जर्नी, बीमारी से जंग और आज वो क्या कर रही हैं इसके बारे में सब कुछ.

बॉलीवुड में फिल्म 'आंखें' से मिली पहचान, बजट और कुल कमाई

साल 1993 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'आंखें' से रागेश्वरी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी. इस फिल्म में उन्होंने गोविंदा और चंकी पांडे के साथ काम किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी, जिसके बाद से रागेश्वरी ने लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई. फिल्म में उनकी सादगी और स्क्रीन पर उनके किरदार को लोगों ने खूब सराहा था. 

ये भी पढ़ें: 9 साल बाद भी अरिजीत सिंह का ये गाना लोगों की पहली पसंद, यूट्यूब पर मिले 120 करोड़ व्यूज, अर्जुन- श्रद्धा की केमिस्ट्री ने चलाया जादू

फिल्म का बजट लगभग 2 करोड़ था, लेकिन फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लगभग 25-26 करोड़ की कमाई की थी. रिपोर्टेस की मानें तो ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. 

रागेश्वरी ने बॉलीवुड की इन फिल्मों में भी किया काम

  • आंखें (1993)
  • मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी 
  • जिद्दी
  • मुंबई से आया मेरा दोस्त
  • दिल कितना नादान है
  • तुम जियो हजारों साल
  • मुंबई से आया मेरा दोस्त 

बेहतरीन एक्ट्रेस होने के बाद भी उनका फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला था. लेकिन अपने छोटे फिल्मी करियर में भी उन्होंने कई बेहतरीन किरदार निभाए थे. 

सिंगिंग में भी थी पकड़

शायद ही आपको पता हो कि रागेश्वरी एक अच्छी पॉप सिंगर भी थीं. उन्होंने कई इंडी-पॉप गानों में अपनी आवाज दी. इसके साथ ही उन्होंने कई शोज को होस्ट करने के साथ ही कई स्टेज शो भी किए. 

एक बीमारी ने बदल दी जिंदगी

जब उनका फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था, तभी साल 2000 के आसपास रागेश्वरी को बेल्स पाल्सी नाम की बीमारी हो गई. जिसकी वजह से उनके चेहरे के एक हिस्से ने कुछ समय के लिए काम करना बंद कर दिया था. जिस वजह से उनके चेहरे पर लकवे जैसे असर दिखाई देने लगे थे. 

बीमारी की वजह से उनको फिल्मों से दूरी बनानी पड़ी थी. हालांकि लंबे इलाज के बाद उनकी कंडीशन में काफी सुधार आया था. रागेश्वरी ने कई इंटरव्यू में बताया था कि इस कठिन समय ने उन्हें मानसिक रूप से और मजबूत बनाया।

फिर चुनी नई जिंदगी

बीमारी के बाद, उन्होंने चुपचाप ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया से दूरी बना ली. लेकिन मुश्किलों ने उनके हौसले को कम नहीं किया. उन्होंने फिजियोथेरेपी और योग का सहारा लिया. अब उन्होंने अपनी नई पहचान बनाई हैं, जिसमें वो एक लाइफ कोच 'माइंडफुलनेस' वक्ता हैं, जो लोगों को सफलता और आंतरिक शांति, महत्वाकांक्षाओं और जीवन के अर्थ के बीच बैलेंस बनाने के लिए प्रेरणा देती हैं. 

लंदन गई, 39 साल की उम्र में की शादी 

2012 में वो लंदन चली गईं, जहाँ उनकी मुलाकात अपने सुधांशु स्वरूप KC से हुई. उन्होंने 2014 में शादी कर लीं और लंदन में सेटल हो गईं. उनके पति सुंधांशु ह्यूमन राइट्स लॉयर हैं. उनकी एक प्यारी सी बेटी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

भले ही रागेश्वरी का फिल्मी सफर छोटा था, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग, सिंगिंग और अपनी प्यारी मुस्कान से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Rageshwari 90s Photo. 90s Bollywood Actresses Without Makeup, Aankhen (1993 Songs)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com