विज्ञापन

71 साल पहले इस गाने में नरगिस ने राज कपूर से पूछी थीं ये 5 पहेलियां, घूम जाएगा आपका दिमाग, अनार, मिर्च और भुट्टे से है कनेक्शन

71 साल पहले रिलीज हुई राज कपूर और नरगिस की फिल्म श्री 420 का एक गाना आज भी लोगों की जुबान पर है. इस सॉन्ग में अनार, मिर्च और भुट्टे से जुड़ी तीन मजेदार पहेलियां छिपी हैं, जिन्होंने इसे हिंदी सिनेमा का सदाबहार क्लासिक बना दिया.  

71 साल पहले इस गाने में नरगिस ने राज कपूर से पूछी थीं ये 5 पहेलियां, घूम जाएगा आपका दिमाग, अनार, मिर्च और भुट्टे से है कनेक्शन
नरगिस ने 71 साल पहले राज कपूर से पूछी थी ये 5 पहेलियां, गाना सुनकर घूम जाएगा दिमाग
NDTV

हिंदी सिनेमा के पुराने गानों की सबसे बड़ी खूबी यही है कि वो सिर्फ सुनने के लिए नहीं, बल्कि याद रखने के लिए भी बनते थे. कुछ सॉन्ग प्यार का एहसास कराते हैं तो कुछ जिंदगी का फलसफा सिखाते हैं. वहीं कुछ ऐसे भी हैं. जो एंटरटेन करने के साथ दिमाग की कसरत भी करवा देते हैं. करीब 71 साल पहले रिलीज हुआ एक ऐसा ही गाना आज भी बच्चों से लेकर बड़ों तक की जुबान पर है. इस सॉन्ग में एक्ट्रेस अपने साथी से तीन दिलचस्प पहेलियां पूछती है, जिनके जवाब अनार, मिर्च और भुट्टे से जुड़े हैं. क्या आप जानते हैं कौन सा है ये गाना.

'श्री 420' के इस गाने में छिपी हैं तीन पहेलियां

हम बात कर रहे हैं साल 1955 में रिलीज हुई राज कपूर और नरगिस की सुपरहिट फिल्म 'श्री 420' के मशहूर सॉन्ग 'इचक दाना बीचक दाना' की. इस गाने में नरगिस, राज कपूर से एक के बाद एक तीन पहेलियां पूछती नजर आती हैं. सॉन्ग को लता मंगेशकर और मुकेश ने अपनी आवाज दी थी. इसका म्यूजिक शंकर-जयकिशन ने तैयार किया, जबकि बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे.

गाने की पहली पहेली है, ‘ईचक दाना बीचक दाना दाने ऊपर दाना ईचक दाना, छज्जे ऊपर लड़की नाचे लड़का है दीवाना ईचक दाना.' इसका जवाब है अनार. 

एक अन्य पहेली है, ‘छोटी सी छोकरी लालबाई नाम है, पहने वो घाघरा एक पैसा दाम है, हो आ मुंह में सबके आग लगाये आता है रुलाना'. इस पहेली का जवाब है मिर्ची.

एक और पहेली जानिए, ‘हरी थी मन भरी थी लाख मोती जड़ी थी, राजा जी के बाग में दुशाला ओढ़े खड़ी थी, कच्चे पक्के बाल हैं उसके मुखड़ा है सुहाना'. इसका जवाब है भुट्टा.

आज भी उतना ही पसंद किया जाता है ये सदाबहार सॉन्ग

'इचक दाना बिचक दाना' सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट और सीख का खूबसूरत मेल है. बच्चों को पहेलियां सिखाने का ये अंदाज उस दौर में काफी नया माना गया था. यही कारण है कि ये सॉन्ग स्कूलों के कल्चरल प्रोग्राम से लेकर फैमिली प्रोग्राम्स में भी गाया जाता रहा है.

ये भी पढ़ें; OTT Release July 2026: सनी देओल की दहाड़, पेड्डी का हाहाकार, इस हफ्ते OTT पर आएंगी ये 8 फिल्में और वेब सीरीज

राज कपूर और नरगिस की शानदार स्क्रीन केमिस्ट्री ने भी इस सॉन्ग को खास बना दिया. सरल शब्द, दिलचस्प पहेलियां और मधुर संगीत ने इसे हिंदी सिनेमा के उन क्लासिक गीतों में शामिल कर दिया. जिन्हें पीढ़ियां बदलने के बाद भी लोग बड़े शौक से सुनते और गुनगुनाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shri 420 Song, Ichak Dana Bichak Dana, Shree 420, Nargis, Raj Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com