विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2023

5 करोड़ का बजट, 50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- लागत का दस गुना कमा चुकी ये फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर

अगर कोई फिल्म अपनी लागत का 10 गुना कमा लेता है, यह साफ हो जाता है कि वह ब्लॉकबस्टर फिल्म हो चुकी है. ऐसा ही कुछ 'बाईपण भारी देवा' को लेकर कहा जा सकता है.

5 करोड़ का बजट, 50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- लागत का दस गुना कमा चुकी ये फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर
पांच करोड़ के बजट वाली ये फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर
नई दिल्ली:

पांच करोड़ का बजट और 50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. किसी भी फिल्म की कामयाबी की दास्तान को जानने के लिए यह आंकड़ा बहुत है. सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने को सिलसिला नहीं रुक रहा है. फिल्म अपनी लागत का 10 गुना कमा चुकी है लेकिन दर्शकों का प्यार इस फिल्म को लेकर कम नहीं हो रहा है. एक बार फिर दर्शकों ने सिद्ध कर दिया है कि अगर कहानी शानदार हो तो उनके लिए बजट और नामी-गिरामी सितारे मायने नहीं रखते हैं. हम बात कर रहे हैं मराठी फिल्म 'बाईपण भारी देवा' की. इस फिल्म ने दर्शकों के साथ कनेक्ट बनाने में कामयाबी हासिल की है.

'बाईपण भारी देवा' 17 दिन से बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और इसने 50.85 करोड़ रुपये का कलेक्षशन कर लिया है. बता दें कि 'बाईपण भारी देवा' एक दिन में 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर मराठी फिल्म इंडस्ट्री में सिंगल डे में सबसे बड़ा कलेक्शन करनेवाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म के दूसरे वीकेंड की कमाई (13.50 करोड़ रुपये) पहले हफ्ते की कमाई (12.5 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा रही थी. इस तरह फिल्म मेकर्स के लिए जबरदस्त फायदे का सौदा साबित हो रही है. तीसरे वीकेंड भी इसने 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इस तरह समझा जा सकता है कि दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए लगातार सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं.

'बाईपण भारी देवा' फिल्म को जियो स्टूडियोज ने पेश किया है. माधुरी भोसले और जियो स्टूडियोज ने इसके निर्माता हैं. 'बाईपण भारी देवा' में रोहिणी हट्टंगड़ी, वंदना गुप्ते, सुकन्या माने, शिल्पा नवलकर, सुचित्रा बांदेकर और दीपा परब लीड रोल में हैं. फिल्म को केदार शिंदे ने डायरेक्ट किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baipan Bhari Deva, Baipan Bhari Deva Blockbuster, Baipan Bhari Deva Movie Box Office Collection, Baipan Bhari Deva Movie Box Office Collection Day 14, Baipan Bhari Deva Movie Box Office, Baipan Bhari Deva Movie Collection, Baipan Bhari Deva Ott Platform Baipan Bhari Deva Ticket Price, Baipan Bhari Deva Near Me, Baipan Bhari Deva Review, Baipan Bhari Deva Ticket Booking, Baipan Bhari Deva Bookmyshow, Baipan Bhari Deva Bookmyshow Price, Baipan Bhari Deva Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com