विज्ञापन

वो 43 साल पुरानी कम बजट की फिल्म, 1.75 लाख फीस वाले एक्टर को बनाया मेगास्टार, देखने के लिए लगी लंबी लाइनें

सोचिए एक ऐसा वक्त जब एक्टर धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहा हो, पहचान तो मिल रही हो लेकिन वो बड़ी छलांग अभी बाकी हो. फिर अचानक एक फिल्म आती है और सब कुछ बदल जाता है. ये असली कहानी पूरी फिल्मी है.

वो 43 साल पुरानी कम बजट की फिल्म, 1.75 लाख फीस वाले एक्टर को बनाया मेगास्टार, देखने के लिए लगी लंबी लाइनें
मेगास्टार के नाम से फेम हुआ ये एक्टर
नई दिल्ली:

सोचिए एक ऐसा वक्त जब एक्टर धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहा हो, पहचान तो मिल रही हो लेकिन वो बड़ी छलांग अभी बाकी हो. फिर अचानक एक फिल्म आती है और सब कुछ बदल जाता है. साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘कैदी' ने कुछ ऐसा ही कमाल किया. चिरंजीवी के लिए ये सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट थी. खास बात ये रही कि इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 1.75 लाख रुपये मिले थे, लेकिन बदले में उन्हें जो मिला, वो था ऑडियंस का प्यार और ‘मेगा स्टार' का टैग.

हॉलीवुड से इंस्पायर्ड, लेकिन कहानी फुल देसी इमोशन वाली

इस फिल्म की शुरुआत एक आइडिया से हुई जो हॉलीवुड फिल्म ‘फर्स्ट ब्लड' से इंस्पायर्ड था. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, ये पूरी तरह देसी इमोशन में ढल गई. कहानी एक ऐसे लड़के की थी जो हालात से हार नहीं मानता बल्कि और मजबूत बनता जाता है. प्यार, दर्द और बदले की ये कहानी ऑडियंस को शुरू से अंत तक जोड़े रखती है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- 1600 करोड़ बजट और 2100 करोड़ का कलेक्शन, धुरंधर 2 के तूफान में भी सुबह 3 और 6 बजे के शो चल रहे हाउसफुल

सिंपल लुक बना सबसे बड़ा स्टाइल

आज जहां स्टार्स के लुक पर लाखों खर्च होते हैं, वहां ‘कैदी' में चिरंजीवी का अंदाज काफी सिंपल था. ब्लैक पैंट और बिना बाजू की टी-शर्ट वाला उनका लुक अचानक ट्रेंड बन गया. मजेदार बात ये है कि ये लुक उन्होंने खुद तैयार किया था. घर से टी-शर्ट लेकर उसकी बाजू काट दी और एक नया स्टाइल बना दिया. यही सादगी उनकी पहचान बन गई.

जब ऑडियंस कहानी नहीं, स्टार के लिए आने लगी

‘कैदी' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई की और ये चिरंजीवी की पहली फिल्म बनी जिसने 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया. इसके बाद चीजें बदल गईं. अब ऑडियंस फिल्म की कहानी से ज्यादा चिरंजीवी के नाम पर टिकट लेने लगी. यहीं से उनका सफर एक बड़े स्टार की तरफ तेजी से बढ़ गया.

एक नाम जो बन गया पहचान

‘कैदी' सिर्फ एक फिल्म नहीं रही, बल्कि एक पहचान बन गई. बाद में ‘कैदी नंबर 786' और ‘कैदी नंबर 150' जैसी फिल्में भी आईं. तीनों फिल्मों की कहानी अलग रही, लेकिन ये नाम हमेशा ये याद दिलाता रहा कि असली स्टार वही है जो हर बार दमदार वापसी करना जानता है.

ये भी पढे़ं- करिश्मा कपूर को किया इस 25 साल पुरानी फिल्म के लिए साइन, शाहरुख खान ने करवा दिया था रिप्लेस, प्रेग्नेंसी में शूट किया गाना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com