सलमान खान बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में से एक हैं. वह हर साल अपनी फिल्मों से फैंस के दिलों को जीतते रहते हैं. लेकिन बीते 8 साल से सलमान खान को कोई भी बड़ी हिट फिल्म नहीं मिली है. वह 2018 से अब तक आठ फिल्मों में नजर आ चुके हैं. लेकिन उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं. जब-जब सलमान खान की फिल्में आती हैं तब-तब उनकी एक्टिंग और काम करने के तरीके पर भी खूब चर्चा में होती है. बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार बोल चुके हैं कि सलमान खान अपनी फिल्मों में डायरेक्टर से ज्यादा अपने मन की सुनते हैं. यही बड़ी वजह है कि बहुत बार उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाती हैं.
ये भी पढ़ें: 'देखने वाले का कलेजा कांप जाए'- तो इसलिए धुरंधर 2 में बहन वाले सीन को बनाया बेहद क्रूर, एक्शन डायरेक्टर का खुलासा
चर्चा में सलमान खान का ये ऐड
इसका ताजा उदाहरण सलमान खान का एक नया ऐड भी है. इसमें वह कोई एक्सप्रेशन दिए बिना स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और डायलॉग बोलते हैं. इसके बाद उनसे एक शख्स कहता है कि सर पांच सेकंड बचे हैं तो फिर सलमान खान कहते हैं लोगो लगा लेना. उनके इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान है. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो के कमेंट में लिखा, 'यही आदत की वजह से कमबैक नहीं हो रहा है भाई का.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'ऐड में भी एक्टिंग नहीं हो पा रही.'

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म
इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर सलमान खान की एक्टिंग और ऐड पर सवाल खड़े किए हैं. आपको बता दें कि सलमान खान जल्द फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं. उनकी यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था, जिसका नाम हाल ही में बदलकर मातृभूमि भी किया गया है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली हैं. लेकिन कब इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है. वहीं भाईजान की पिछली फिल्म सिकंदर और किसी का भाई किसी की जान, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं