धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर बेशक जितना मर्जी कमा ले. लेकिन जो कारनामा इस फिल्म ने किया है, वह कमाल धमाल है. इस फिल्म की जान यूथ से कनेक्ट है. कहानी में आम जिंदगी की बातें हैं, और हर वो मसाला है जो एक आम दर्शक को फिल्म से जोड़ता है. हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म Vaazha 2 की. जिसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ये मलयालम फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त स्पीड पकड़ रखी है. फिर चाहे वो वीकेंड हो या फिर वीक डेज इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है. फिल्म की यूएसपी इसकी सादगी है. आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े सारे डिटेल्स...
Vaazha 2 का बजट आईएमडीबी के मुताबिक सिर्फ 10 करोड़ रुपये है. इस तरह फिल्म को बहुत ही टाइट बजट में बनाया गया है. लेकिन इसने 11 दिन में ही बजट का 16 गुना कलेक्शन कर लिया है और ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल कर चुकी है. फिल्म ने 11 दिन में वर्ल्डवाइड 163 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

यह भी पढ़ें: पति ने बनाई फिल्म, बीवी बनी हीरोइन और छोटे भाई को बनाया हीरो, 1993 की सबसे महंगी फिल्म के बावजूद हुई फ्लॉप
Vaazha 2 के डायरेक्टर साविन एस.ए. ने युवाओं की जिंदगी को फिल्म में दिखाने की कोशिश की है जो सफलस भी हुई है. कहानी चार दोस्तों की हैं जिन्हें लूजर और ट्रबलमेकर्स समझा जाता है. चार दोस्तों के किरदारों में हाशिर, एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी हैं.
Vaazha 2 को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है. आईएमडीबी यूजर्स ने फिल्म को 8.5/10 की रेटिंग दी है. ऐसे दौर में जब सिर्फ बजट की बातें होती हैं और बड़े सितारों का जिक्र आता है. चमक-धमक भरे प्रचार पर फोकस किया जाता है. उस दौर में Vaazha 2 का आना और दर्शकों के दिलों को छूना एक बड़ी बात है. यही नहीं, इससे ये भी साबित होता है कि दर्शकों को सॉलिड कॉन्टेंट चाहिए, सॉलिड पीआर नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं