जब से नैचुरल स्टार नानी स्टारर फिल्म द पैराडाइज अनाउंस हुई है, तब से ही इसको लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. दसरा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला इस बार फिर अपनी नई पेशकश के साथ आ रहे हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है, हर कोई इस फिल्म को लेकर क्यूरियस है कि इस बार नानी और श्रीकांत की जोड़ी क्या नया लेकर आ रही है. बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ने अब द पैराडाइज की रिलीज के लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया है. फिल्म की रिलीज में सिर्फ एक साल बाकी है और यह 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.
ठीक एक साल बाद, इसी तारीख को सिनेमाघरों में एक जबरदस्त सिनेमैटिक स्पेक्टेकल देखने को मिलेगा. अपनी थ्रिलिंग और रॉ नेचर के साथ, द पैराडाइज दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर एक अनोखा एक्सपीरियंस बनने वाला है. द पैराडाइज के काउंटडाउन की शुरुआत के साथ ही मेकर्स ने एक दिलचस्प पोस्टर रिलीज किया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया है: 365 दिन.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नैचुरल स्टार नानी ने द पैराडाइज की झलक में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से सभी को इंप्रेस कर दिया है. उनकी ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और चार्म एक बार फिर देखने लायक है. इस वक्त नानी बॉक्स ऑफिस पर शानदार दौर एन्जॉय कर रहे हैं, जहां दसरा, हाय नन्ना और सारिपोधा सनिवारम जैसी क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्मों को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है.
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही द पैराडाइज नानी के साथ उनकी दूसरी फिल्म है. पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार के असिस्टेंट रह चुके ओडेला ने दसरा से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली. अब अपने दूसरे और सबसे बड़े प्रोजेक्ट के साथ, वो क्रिएटिव बाउंड्रीज़ को और आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही द पैराडाइज नैचुरल स्टार नानी के साथ उनकी दूसरी फिल्म है. इस फिल्म में म्यूजिक की कमान अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं