वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर जुलाई के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्में सुपरमैन और जुरासिक पार्क: वर्ल्ड रीबर्थ ने धाक जमा रखी है. दोनों ही फिल्में मोटा पैसा कमा रही हैं. जुरासिक पार्क 4 जुलाई को सुपरमैन 11 जुलाई को वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई थी. एक फिल्म ने अपनी रिलीज के तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं तो दूसरी ने अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है. सुपरमैन और जुरासिक पार्क दर्शकों को अलग ही दुनिया की सैर करा रही है. मोटे बजट में बनी दोनों फिल्मों का बजट अगर मिलाया जाए तो यह 3400 करोड़ रुपये है और इन फिल्मों ने मिलकर अब तक 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
सुपरमैन का बजट और कमाई
सुपरमैन का बजट 225 मिलियन डॉलर (1900 करोड़ रुपये) है और यह अपने पहले दो हफ्तों में वर्ल्डवाइड 416 मिलियन डॉलर (3716 करोड़ रुपये) की कमाई कर चुकी है. सुपरमैन ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 495 करोड़ रुपये से खाता खोला था. भारत में 40 करोड़ रुपये कमाए थे. जेम्स गन के निर्देशन में बनी फिल्म में डेविड कॉरेनस्वेट सुपरमैन के रोल में दिख रहे हैं. इससे पहले रिलीज हुई फिल्म जुरासिक पार्क: वर्ल्ड रीबर्थ भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है. अब बात करें फिल्म जुरासिक पार्क: वर्ल्ड रीबर्थ के बजट और कलेक्शन की तो आइए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
जुरासिक पार्क: वर्ल्ड रीबर्थ
एक्शन साइंस फिक्शन फिल्म जुरासिक पार्क: वर्ल्ड रीबर्थ भी कमाई में पीछे नहीं हैं. जुरासिक पार्क: वर्ल्ड रीबर्थ को गैरेथ एडवर्ड्स ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 4 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जुरासिक पार्क: वर्ल्ड रीबर्थ का बजट 1540 करोड़ रुपये (180 मिलियन डॉलर) है और फिल्म रिलीज के तीन हफ्तों में 5700 करोड़ रुपये कमा चुकी है. फिल्म अपने बजट से तीन गुना बटोर चुकी है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये को पार कर चुका है.
कुल मिलाकर सुपरमैन और जुरासिक पार्क: वर्ल्ड रीबर्थ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 9416 हजार करोड़ रुपये का संयुक्त कलेक्शन कर लिया है. आज 25 जुलाई को हॉलीवुड से एक्शन-साइंस-फिक्शन फिल्म द फैन्टेस्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स रिलीज हो गई है. अब देखना होगा कि इसकी रिलीज से इन दोनों फिल्मों की कमाई पर कितना फर्क पड़ता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं