Superman Teaser Trailer Out: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन होने वाला है क्योंकि 11 जुलाई को मचअवेटेड फिल्म सुपरमैन रिलीज होने वाली है. जेमस गन्न की अपकमिंग फिल्म सुपरमैन का टीजर ट्रेलर आ गया है, जिसमें नए सुपरमैन डेविड कोरेंसवेट डीसी कॉमिक्स के किरदारों से भरी दुनिया में नजर आ रहे हैं. टीजर में सुपरमैन को बर्फ़ से ढके इलाके में लेटे हुए दिखाया गया है और उसके मुंह से खून निकल रहा है. जब क्रिप्टो द सुपरडॉग घायल सुपरमैन के पास आता है, तो वह कहता है, "मुझे घर ले चलो."
आगे धमाकेदार टीजर में डेविड को सुपरमैन के चश्मे वाले दूसरे व्यक्तित्व, क्लार्क केंट, मेट्रोपोलिस अख़बार द डेली प्लैनेट के रिपोर्टर के रूप में पहली बार दिखाया गया है. केंट के सहकर्मी और सुपरमैन की गर्लफ्रेंड लोइस लेन (राहेल ब्रोसनाहन), सुपरमैन के कट्टर दुश्मन, लेक्स लूथर (निकोलस हॉल्ट) को भी टीजर में दिखाया गया है.इसके अलावा, डेली प्लैनेट के फोटोग्राफर जिमी ऑलसेन के रूप में स्काईलर गिसोंडो की भी झलक देखने को टीजर में मिल रही है. साथ ही क्लार्क के अडॉप्टेड पिता जोनाथन केंट के रूप में प्रुइट टेलर विंस की भी नजर आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अन्य डीसी सुपरहीरो की भी झलक देखने को सुपरमैन के टीजर ट्रेलर में मिल रही है. इनमें मिस्टर टेरिफिक के रूप में एडी गाथेगी, ग्रीन लैंटर्न कोर के झगड़ालू सदस्य गाइ गार्डनर के रूप में नाथन फिलियन, पंखों वाली हॉकगर्ल के रूप में इसाबेला मर्सेड ("एलियन: रोमुलस"); और पीले, गंजे मेटामोर्फो के रूप में एंथनी कोरिगन शामिल हैं.
गौरतलब है कि नई सुपरमैन फिल्म डेविड कोरेंसवेट की अब तक की सबसे बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट है. क्रिस्टोफर रीव (1978-87), ब्रैंडन राउथ (2006) और हेनरी कैविल (2013-2022) के बाद वे बड़े पर्दे पर यह पॉपुलर भूमिका निभाने वाले चौथे एक्टर हैं. सुपरमैन से पहले डेविड को द पोलिटिशियन, हॉलीवुड और पर्ल जैसे प्रोजेक्ट्स में देखा जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं