विज्ञापन

फ्लॉप टैग के बावजूद नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 90s की ये थ्रिलर फिल्म, 1993 में कहलाई थी डिजास्टर

33 साल पुरानी ब्रूस विलिस की फ्लॉप थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर अचानक ट्रेंड कर रही है. रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर असफल रही यो फिल्म अब दुनिया भर में टॉप-3 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में पहुंच गई है.

फ्लॉप टैग के बावजूद नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 90s की ये थ्रिलर फिल्म, 1993 में कहलाई थी डिजास्टर
फ्लॉप टैग के बावजूद नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 90s की ये थ्रिलर फिल्म

OTT की दुनिया का खेल ही अलग है. यहां कोई पुरानी फ्लॉप फिल्म भी अचानक सुपरहिट बन सकती है. और कोई बड़ी रिलीज चुपचाप गायब हो सकती है. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर कुछ ऐसा ही एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है. जहां 33 साल पुरानी एक हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म अचानक नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करने लगी है. हैरानी की बात ये है कि जिस फिल्म को रिलीज के समय दर्शकों ने लगभग नजरअंदाज कर दिया था और IMDb पर भी ठीक ठाक रेटिंग मिली थी. वही फिल्म अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच रही है.

ये भी पढ़ें: 5 साल में नंबर 1 एक्टर बने रणवीर सिंह, छह फिल्मों से की 3785 करोड़ की कमाई, दो फिल्म ने तो अकेले ही कमाई 3000 करोड़

ब्रूस विलिस की पुरानी थ्रिलर का डिजिटल कमबैक

ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 1993 में आई ब्रूस विलिस की ‘स्ट्राइकिंग डिस्टेंस' है. रिलीज के समय ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन अब तीन दशक बाद इसका हाल बदल गया है. नेटफ्लिक्स पर ये अचानक अमेरिका और कई देशों में टॉप-3 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. दिलचस्प बात ये है कि इसने कई नई रिलीज फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. माना जा रहा है कि इसकी वजह दर्शकों की पुरानी 90s एक्शन फिल्मों के लिए नॉस्टैल्जिया, और OTT प्लेटफॉर्म्स का एल्गोरिद्म है. जो पुरानी कंटेंट को नए दर्शकों तक पहुंचा देता है. ब्रूस विलिस के फैंस भी उनकी सेहत और संन्यास के बाद उनकी पुरानी फिल्मों को फिर से देख रहे हैं. जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई है.

एक्शन और सस्पेंस से भरी कहानी

फिल्म में ब्रूस विलिस पिट्सबर्ग के डिटेक्टिव टॉम हार्डी का किरदार निभाते हैं. जो एक सीरियल किलर की तलाश में है. कहानी तब और उलझ जाती है जब शक उसी के विभाग के लोगों पर जाने लगता है. इस फिल्म में सारा जेसिका पार्कर, डेनिस फरीना और टॉम साइजमोर भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. रिलीज के वक्त फिल्म को मिला जुला नहीं बल्कि ज्यादातर निगेटिव रिएक्शन मिला था. टेस्ट स्क्रीनिंग के बाद इसके कई हिस्सों को दोबारा शूट भी करना पड़ा था. प्रोडक्शन के दौरान कई दिक्कतें आईं और इसे क्रिटिक्स ने कमजोर स्क्रिप्ट वाली फिल्म बताया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Striking Distance, Movie Striking Distance, Striking Distance On Netflix, Striking Distance IMDB Rating, Bruce Willis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com