विज्ञापन
This Article is From May 11, 2022

इस 13 साल की लड़की ने एक बार फिर सड़क किनारे बजाया वॉयलिन, 'पुष्पा' के 'श्रीवल्ली' को सुन कदम बढ़ाना भूल गए लोग

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का खुमार न सिर्फ भारत में देखने को मिल रहा है बल्कि विदेशो में भी इसका क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. 13 साल की विश्व प्रसिद्ध कैरोलीना प्रोत्सेंको ने श्रीवल्ली सॉन्ग को अपने वॉयलिन पर बजाया है.

इस 13 साल की लड़की ने एक बार फिर सड़क किनारे बजाया वॉयलिन, 'पुष्पा' के 'श्रीवल्ली' को सुन कदम बढ़ाना भूल गए लोग
कैरोलीना प्रोत्सेंको ने वॉयलिन पर बजाया श्रीवल्ली सॉन्ग
नई दिल्ली:

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का खुमार न सिर्फ भारत में देखने को मिल रहा है बल्कि विदेशो में भी इसका क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. पुष्पा का सॉन्ग श्रीवल्ली ट्रेंड में रहा और इसने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया. लेकिन अब पुष्पा का श्रीवल्ली सॉन्ग वॉयलिन तक पहुंच गया है और कैरोलीना प्रोत्सेंको ने एक बार फिर सड़क किनारे इस गाने को अपने कमाल से यादगार बना दिया है. कैरोलीना ने इस सॉन्ग को अपने यूट्यूब चैनल पर 28 अप्रैल को शेयर किया था, और इसे अभी तक 46 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वैसे भी कैरोलीना इससे पहले भी बिजली सॉन्ग को अपने वॉयलिन पर बजा चुकी हैं और इसे भी दुनिया भर में खूब पसंद किया गया था.

कैरोलीना प्रोत्सेंको एक फेमस यूट्यूबर हैं जो अपने वॉयलिन पर दुनिया भर के फेमस सॉन्ग बजाती हैं. कैरोलीना का जन्म 3 अक्तूबर, 2008 को यूक्रेन में हुआ था. उनके माता-पिता गिटार और पियानो बजाते हैं. 2015 में उनका परिवार अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैटल हो गया. कैरोलीना के तीन यूट्यूब चैनल हैं, और लाखों में उनके फैन्स है. अपने इस म्यूजिक के शौक की वजह से वह दुनिया भर में जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं और अपने टैलेंट के दम पर हरदिलअजीज बन चुकी हैं. उनके यूट्यूब चैनल कैरोलीना प्रोत्सेंका वॉयलिन चैनल पर 69 लाख से ज्यादा सब्स्क्राइबर्स हैं. इस तरह उनकी दीवानगी को इसी तरह समझा जा सकता है. 

ये VIDEO भी देखें : रणवीर सिंह ने खुद बताई कलरफुल आउटफिट की कहानी

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allu Arjun, Pushpa, Pushpa Srivalli Song, Srivalli Song, Violin By Karolina Protsenko Video, Karolina Protsenko Viral Video, Karolina Protsenko Video, Karolina Protsenko Violin, Karolina Protsenko Age, Karolina Protsenko Wikipedia, Karolina Protsenko 2022, Karolina Protsenko Today, Karolina Protsenko Family, Karolina Protsenko House, Karolina Protsenko - Youtube, Karolina Protsenko School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com