विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म बारहवीं फेल ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से ही धमाल मचा रही है. ये फिल्म 29 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हुई है. दिलचस्प बात ये है कि रिलीज के शुरुआती तीन दिन में ही फिल्म ने बड़ा कमाल कर दिखाया, और फिल्म ने इतने कम अंतराल में मोस्ट वॉच्ड फिल्म ऑफ द ईयर का खिताब भी हासिल कर लिया है. वैसे फिल्म का कलेक्शन भी जबरदस्त ही था. 20 करोड़ में बनी ये फिल्म Sacnilk के अनुसार वर्ल्डवाइड 66.5 करोड़ रु. का कारोबार करने में कामयाब रही थी. फिल्म में विक्रांत मैसी आईपीएस अफसर मनोज कुमार शर्मा के किरदार में हैं.
Ending the year with Manoj Kumar Sharma's tale of undying perseverance.#12thFail Now Streaming.
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) December 28, 2023
Watch Now: https://t.co/BhvgwPVWB6#12thFailOnHotstar #ZeroSeKarRestart pic.twitter.com/GQcx3SE051
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
ओटीटी पर रिस्पॉन्स
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के कंटेंट हेड गौरव बनर्जी ने फिल्म के बारे में लाइव मिंट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म बहुत शानदार परफॉर्म कर रही है. सिर्फ तीन ही दिन के अंदर फिल्म साल 2023 की मोस्ट वॉच्ड फिल्म बन गई है. बनर्जी ने ये भी कहा कि हम ये देखकर हैरान हैं कि हमारे व्यूअर्स किस शिद्दत से इस फिल्म को देख रहे हैं और उससे कनेक्ट भी हो रहे हैं. कहानी भी बखूबी पेश की गई है. इस इंटरव्यू में उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन भी खूब तारीफ की है.
कम प्रमोशन में बड़ी हिट बनी फिल्म
थियेटर में रिलीज होने से पहले भी फिल्म का कोई खास प्रमोशन नहीं हो सका था. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ के जरिए ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी मिली और दर्शक इस फिल्म को देखने थियेटर में पहुंचने लगे. जबकि फिल्म को रिलीज भी बहुत सीमित थियेटर्स में किया गया था. ये फिल्म सिर्फ 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. अब ओटीटी पर रिलीज के बाद फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच रही है. सिर्फ तीन दिन में साल की मोस्ट वॉच्ड मूवी से जाहिर है कि फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोग देख रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं