विज्ञापन

23 साल पुराने एक ही फिल्म के 12 ब्लॉकबस्टर गाने, समीर अंजान को नहीं करना था हिमेश के साथ काम, कहा- ये बड़ा एटीट्यूड वाला बंदा है

इंडियन आइडल के मंच पर गीतकार समीर ने बताया कि अगर स्व. सतीश कौशिक उन्हें नहीं मनाते, तो शायद हिमेश रेशमिया के साथ उनकी सुपरहिट जोड़ी कभी नहीं बनती. जानिए 'तेरे नाम' से जुड़ा पूरा किस्सा.

23 साल पुराने एक ही फिल्म के 12 ब्लॉकबस्टर गाने, समीर अंजान को नहीं करना था हिमेश के साथ काम, कहा- ये बड़ा एटीट्यूड वाला बंदा है
सतीश कौशिक ने दी बॉलीवुड को ये सुपरहिट म्यूजिक जोड़ी
नई दिल्ली:

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' सिर्फ अपनी कहानी की वजह से याद नहीं की जाती, बल्कि उसके गानों ने भी लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन गानों के पीछे एक ऐसा शख्स था, जिसने खुद न तो गीत लिखे और न ही संगीत दिया? इंडियन आइडल के मंच पर गीतकार समीर ने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर आदित्य नारायण और वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि अगर सतीश कौशिक न होते, तो शायद हिमेश रेशमिया और उनकी जोड़ी कभी बनती ही नहीं.

'मैं इस आदमी के साथ कभी काम नहीं करूंगा'

इंडियन आइडल के सेट पर समीर ने बताया कि एक दिन सतीश कौशिक ने उनसे कहा कि उनकी नई फिल्म 'तेरे नाम' में एक नए संगीतकार के साथ काम करना होगा. वह नाम था हिमेश रेशमिया. उस वक्त समीर की हिमेश को लेकर अच्छी राय नहीं थी. उन्होंने साफ कह दिया, "ये बड़ा एटीट्यूड वाला बंदा है. मैं इसके साथ जिंदगी भर काम नहीं करूंगा."

सतीश कौशिक बार-बार मनाते रहे

समीर ने बताया कि सतीश कौशिक लगातार उन्हें संदेश भेजते रहे. वह कहते थे, "यार, तू कर ले. ये मेरे लिए बहुत जरूरी फिल्म है. रोमांटिक फिल्म है." सतीश कौशिक की बात और भरोसे की वजह से आखिरकार समीर इस फिल्म के लिए तैयार हो गए.

'तेरे नाम' हिट हुई और बदल गई पूरी कहानी

जब 'तेरे नाम' रिलीज हुई तो उसके गाने जबरदस्त हिट साबित हुए. समीर ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही उन्होंने और हिमेश रेशमिया ने साथ में 12 फिल्में साइन कर लीं. इसके बाद दोनों की जोड़ी ने एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने दिए, जिन्हें आज भी लोग उतना ही पसंद करते हैं.

सतीश कौशिक ने बना दी थी एक यादगार जोड़ी

इस पूरे किस्से की सबसे दिलचस्प बात यही है कि सतीश कौशिक न तो गीतकार थे और न ही संगीतकार. लेकिन अगर उन्होंने उस वक्त दोनों को साथ काम करने के लिए नहीं मनाया होता, तो शायद हिंदी सिनेमा को हिमेश रेशमिया और समीर की वह हिट जोड़ी कभी नहीं मिलती. आज जिन गानों पर लाखों लोग झूमते हैं, उनके पीछे कहीं न कहीं स्व. सतीश कौशिक की भी बड़ी भूमिका थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satish Kaushik, Sameer, Tere Naam, Himesh Reshammiya, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com