सर सुनिए न... CM नीतीश से युवक ने पूछा ऐसा सवाल, सचिव की ओर ताकने लगे मुख्यमंत्री

युवक के सवाल सुनकर मुख्यमंत्री चुप रहे और अपने सचिव कुमार रवि की ओर देखने लगे. इससे पहले कि मुख्यमंत्री कुछ बोलते, पटना प्रमंडल आयुक्त चंद्रशेखर ने युवाओं से कहा नहीं-नहीं, हो जाएगा...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सवाल पूछने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के CM नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में 1,433.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया.
  • इस दौरान कुछ युवकों ने मुख्यमंत्री से लाइब्रेरियन वैकेंसी के बारे में सवाल पूछा लिया.
  • युवक के सवाल सुनकर मुख्यमंत्री चुप रहे और अपने सचिव कुमार रवि की ओर देखने लगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बख्तियारपुर:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बख्तियारपुर में शिलान्यास कार्यक्रम में गए थे. इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री को रोककर सवाल किया... मुख्यमंत्री जी, आपने कहा था कि लाइब्रेरियन की वैकेंसी निकलेगी, लेकिन अभी तक क्यों नहीं निकली? सवाल सुनकर मुख्यमंत्री चुप रहे और अपने सचिव कुमार रवि की ओर देखने लगे. इससे पहले कि मुख्यमंत्री कुछ बोलते, पटना प्रमंडल आयुक्त चंद्रशेखर ने युवाओं से कहा“नहीं-नहीं, हो जाएगा.” इसके बाद मुख्यमंत्री वहां से चले गए. यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

1,433 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

नीतीश कुमार ने 1,433.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में 1,065.53 करोड़ रुपये की लागत से राज्य राजमार्ग (एसएच) 106 का चौड़ीकरण कर उसे चार लेन वाली सड़क बनाना, 9.05 करोड़ रुपये की लागत से उमानाथ मंदिर के पास श्मशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण तथा 249.88 करोड़ रुपये की लागत से अथमलगोला से मोकामा बाटा चौक तक 45.7 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण शामिल है.

वहीं, बख्तियारपुर में हिदायतपुर और मंझौली के बीच घोबा नदी पर 11.92 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण, 67.74 करोड़ रुपये की लागत से उमानाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण और 29.65 करोड़ रुपये की लागत से अनुमंडल में जल निकासी व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा।. मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सिद्धि घाट का दौरा किया और वहां जारी विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने दीदारगंज-फतुहा-बख्तियारपुर-कर्जन बाईपास के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव और जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उनके साथ थे.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान के निशाने पर Israel PM Netanyahu? | Bharat Ki Baat Batata Hoon