बांकीपुर उपचुनाव: कौन हैं वीणा मानवी? नितिन नवीन के गढ़ में तेज प्रताप ने बनाया उम्मीदवार, NDA को सीधी चुनौती

जनशक्ति जनता दल ने सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जनशक्ति जनता दल ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए वीणा मानवी को बनाया उम्मीदवार
X/ Tej Pratap

बिहार में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पटना की सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को राज्य की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को अपनी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है. यह सीट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद खाली हुई है.

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को उनके पिता लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से पिछले वर्ष निष्कासित कर दिया था. तेज प्रताप यादव ने विश्वास जताया कि उनकी नवगठित पार्टी कई दशकों से भाजपा का गढ़ रही इस सीट पर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को कड़ी चुनौती देगी.

किस समुदाय से आती हैं वीणा मानवी?

यादव ने कहा कि, 'वीणा मानवी एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए लगातार काम करती रही हैं. वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ वैश्य समुदाय से भी आती हैं, जिस पर भाजपा हमेशा विशेष ध्यान देती रही है.'

बांकीपुर सीट पर नितिन नवीन का दबदबा

दरअसल, पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने लगातार पांचवीं बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपने निकटतम राजद प्रतिद्वंद्वी को लगभग 50 हजार मतों के बड़े अंतर से हराया था. अप्रैल में नितिन नवीन के सीट छोड़ने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी भाजपा से यह सीट छीनने के लिए पूरी ताकत लगाएगी। किशोर ने इसे राज्य की सम्राट चौधरी सरकार पर जनमत संग्रह जैसा बताया था.

Advertisement

प्रशांत किशोर के सामने बड़ी चुनौती

विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद संगठन को फिर से सक्रिय करने में जुटे किशोर ने यह भी कहा था कि यदि पार्टी के भीतर सहमति बनी तो वह स्वयं भी इस सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं. जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि क्या वह प्रशांत किशोर को अपनी पार्टी के लिए चुनौती मानते हैं, तो उन्होंने कहा, 'हर किसी का स्वागत है. सभी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. हम किसी को रोक नहीं रहे हैं.'

ये भी पढ़ें- गया में 4 फोर लेन सड़क, 5 जिलों को केंद्रीय विद्यालय; बिहार कैबिनेट बैठक में 29 एजेंडे पर मुहर; बाकी अन्य जिले को क्या मिला?

Advertisement
Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी मामले में हर आरोपी से कितने-कितने लाख बरमाद हुए?
Topics mentioned in this article
Bihar
Bihar News
Bihar Hindi News
Tej Pratap Yadav
Tej Pratap Yadav News