आप कैसे आए भाई... NDA ज्वाइन करने पहुंचे मुस्लिम शख्स से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का ये कैसा सवाल?

कृषि विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे रामनाथ ठाकुर कुछ युवाओं को जदयू की सदस्यता दिलाते भी नजर आए. उन्होंने इस दौरान एक मुस्लिम शख्स से एनडीए ज्वाइन करने पर सवाल उठाया और पूछा कि आप यहां कैसे आ गए?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर मोतिहारी में कृषि विभाग के कार्यक्रम में जदयू की सदस्यता दिलाते नजर आए
  • रामनाथ ठाकुर ने एक मुस्लिम युवक से पूछा कि आप मुस्लिम समाज से हैं फिर जदयू बीजेपी गठबंधन में कैसे शामिल हुए
  • मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज के लिए कई काम किए हैं लेकिन वोट अपेक्षित नहीं मिलता
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोतिहारी:

बिहार के मोतिहारी आए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है.  कृषि विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे रामनाथ ठाकुर कुछ युवाओं को जदयू की सदस्यता दिलाते भी नजर आए. उन्होंने इस दौरान एक मुस्लिम शख्स से एनडीए ज्वाइन करने पर सवाल उठाया और पूछा कि आप यहां कैसे आ गए? उन्होंने कहा कि आप मुस्लिम समाज से आते हैं,ऐसे में आपका पार्टी ज्वाइन करना आपकी इच्छा पर है. 

क्या बोल गए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री?

मोतिहारी के कृषि विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने वायरल वीडियो में  कुछ युवाओं को जदयू की सदस्यता दिलाते नजर आ रहे हैं.वायरल वीडियो में केंद्रीय राज्य मंत्री कुछ युवाओं को जदयू की सदस्यता दिलाते नजर आ रहे हैं.इसी दौरान एक युवक,मोहम्मद अंसारी भी उनके पास पार्टी ज्वाइन करने पहुंचे. वीडियो में मंत्री रामनाथ ठाकुर उनसे कहते हैं कि आप मुस्लिम समाज से आते हैं और जदयू बीजेपी के साथ गठबंधन में हैं, ऐसी स्थिति में आप यहां कैसे आ गए? इसके साथ ही मंत्री यह भी कहते दिखे कि सरकार मुस्लिम समाज के लिए काम करती है,लेकिन वोट के समय अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाता है. आप लोग वोट नहीं देते हैं.उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिम समाज के लिए कई काम किए हैं.

कमरे में लगे ठहाके 

वीडियो में केंद्रीय मंत्री ने मु्स्लिम शख्स से पूछा कि पार्टी ज्वाइन करने के बाद दल तो नहीं बदलेंगे न? इसपर शख्स ने कहा कि छोड़ना होता तो आपके पास काहे आते.इसके बाद कमरे में मौजूद लोग हंस पड़े,रामनाथ ठाकुर ने मुस्लिम व्यक्ति की शादी और डायबिटीज पर भी चुटकी ली और कहा कि पत्नी से दूर रहिए,डायबिटीज भाग जाएगा. आगे कहा कि आप अपना वोट चुपके से दे दीजिएगा,किसी से कहिएगा नहीं, ठीक है? इसपर मुस्लिम शख्स ने भी हामी भरी.

मोतिहारी से पंकज कुमार की रिपोर्ट 

Featured Video Of The Day
जमात को हराने वाले 2 हिन्दू उम्मीदवार कौन हैं?
Topics mentioned in this article