खान सर के दो बॉडीगार्ड को पुल‍िस ने ह‍िरासत में ल‍िया, वीड‍ियो वायरल के बाद एक्‍शन 

सोशल मीड‍िया पर फायर‍िंग करते हुए का वीड‍ियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है फायर करने वाले खान सर के बॉडीगार्ड हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
खान सर के दो बॉडीगार्ड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. (फाइल फोटो)

Khan sir bodyguards police custody: वायरल वीड‍ियो के बाद पटना पुल‍िस ने खान सर के दो बॉडीगार्ड को ह‍िरासत में ले ल‍िया. पुल‍िस दोनों से पूछताछ कर रही है. मंगलवार रात को खान सर की कोच‍िंग पर हमला हुआ था, जिसमें एक गार्ड घायल हो गया था. साथ ही कोचिंग में तोड़फोड़ की गई थी. पहले फायर‍िंग की बात सामने आई थी बाद में पुल‍िस ने फायर‍िंग की घटना से इनकार कर द‍िया था.

फायरिंग का वीडियो वायरल  

अब सोशल मीड‍िया पर फायर‍िंग करने का वीड‍ियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग हवा में फायर‍िंग करते हुए द‍िखाई दे रहे हैं. दावा क‍िया जा रहा है इसमें एक शख्‍स खान सर का बॉडीगार्ड है. इसके बाद पुल‍िस एक्‍शन में आई और दो बॉडीगार्ड को ह‍िरासत में ले लिया.

3 बार हवा में किया फायर 

बताया जा रहा है क‍ि ज्ञान ब‍िंदू कोच‍िंग ने वीड‍ियो वायरल क‍िया है. ज‍िसमें 3 बार हवा फायर करते हुए शख्‍स द‍िखाई दे रहा है. वीडियो में वह बोर्ड भी जमीन पर गिरा हुआ दिख रहा है, जिसे 2 जून की रात को उपद्रवियों ने गिराया था. इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो उसी रात का है जब हंगामा हुआ था.

Advertisement

ज्ञान बिंंदू कोचिंग के डॉयरेक्टर को जेल   

खान सर की कोच‍िंग पर हमला करने के आरोप में पुल‍िस ने ज्ञान ब‍िंदू कोच‍िंग के डायरेक्‍टर रौशन आनंद को ग‍िरफ्तार करके जेल भेज द‍िया. रौशन आनंद बेऊर जेल में बंद हैं. हलांक‍ि, उन्होंने आरोपों से इनकार क‍िया है. उनका कहना है कि हाल ही में हुए बिहार पुलिस की परीक्षा में उनकी कोचिंग ज्ञान बिंदु के बच्चों का रिजल्ट बहुत अच्छा आया है. रौशन आनंद का आरोप है कि उनकी इसी सफलता से चिढ़कर खान सर ने उन्हें फंसाने की साजिश रची है. उन्होंने यह भी बताया कि वे किडनी के मरीज हैं, उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ है और वे कई दिनों से बीमार चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: खान सर विवाद में जेल गए ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर, बोले- जब कोई आगे बढ़ता है तो उसे ऐसे ही दबाया जाता है

Advertisement
Featured Video Of The Day
'जमीन बेच दिए 3 लाख, अब मरीज लापता', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड के पीड़ित का दर्द