छपरा: ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, बातों में उलझाकर शातिर ने उड़ाया 70 ग्राम सोना

बिहार के छपरा में एक शातिर चोर ने ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में 70 ग्राम सोना उड़ा लिया. दुकानदार को बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम देने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छपरा में एक शातिर चोर ने ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में 70 ग्राम सोना उड़ा लिया.
NDTV

Bihar Crime News: बिहार के छपरा शहर के भगवान बाजार स्थित सोनार पट्टी में दिनदहाड़े चोरी की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है.यहां एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर आए शातिर चोर ने दुकानदार को बातों के जाल में फंसाकर करीब 70 ग्राम सोना पार कर दिया.यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

बातों में उलझाया और पार कर दिया सोना

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक दुकान पर पहुंचता है और दुकानदार से विभिन्न आभूषण दिखाने की मांग करता है.आरोपी बेहद शातिराना तरीके से दुकानदार को लगातार बातचीत में व्यस्त रखता है और उसका ध्यान भटकाता है.दुकानदार जैसे ही किसी दूसरे काम में व्यस्त होता है, युवक फुर्ती से मंगलसूत्र की लड़ी का पैकेट उठाता है और अपने पर्स में छिपा लेता है.चोरी की इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद वह बड़ी चालाकी से दुकान से निकल जाता है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद दुकानदार को चोरी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत सीसीटीवी चेक किया.फुटेज में चोर की करतूत देख वे दंग रह गए.दुकानदार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है.पुलिस फुटेज को खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके और उसे जल्द पकड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें -

'हम नल जल योजना को आगे बढ़ा रहे, कोई टोटी चोरी कर ले रहा', मंद मुस्कान के साथ UP CM योगी का तंज

Advertisement

AC ठीक करने के बहाने घर में घुसे बदमाश; पिस्टल दिखाकर महिला को बंधक बनाया, ग्वालियर में 4 लाख कैश व जेवर लूटे

नोएडा: 2020 से मई 2026 तक गुम हुए 121 मोबाइल पुलिस ने ढूंढ निकाले, 35 लाख रुपये थी इनकी कीमत

Advertisement